Search

 
 
 

कोडरमा : निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

 
Koderma : चाराडीह स्थित रमेश प्रसाद यादव उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को सेवा पखवारा कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन सांसद पुत्र सह समाजसेवी मयंक यादव ने किया. इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण महिला एवं पुरुष ने अपने एवं बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करायी. शिविर में शुगर जांच की भी व्यवस्था की गई थी. साथ ही उपलब्ध दवा का मुफ्त वितरण किया गया. शिविर में कई रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच कर सलाह दी गई, जिसमें मुख्य रुप से डॉ. हरी दर्शन सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. ओम, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. तरुण, डॉ. महेश कुशवाहा, डॉ. राजन कुमार, डॉ. रजनीकांत पांडेय, डॉ नम्रता प्रिया, डॉ. तरुण कुमार, डॉ. सुजीत मौजूद थे. वहीं इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता रमेश सिंह सहित लायन सुजीत कुमार अम्बष्टा, लायन कल्याण मजूमदार, लायन जेएन झा, लायन कृष्णा कुमार. बर्णवाल, लायन आर बी राय, लायन गजेंद्र राम, लायन राकेश रंजन, लायन अभय चरण पहाड़ी, लायन विजय कुमार राय, लायन निशांत कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–सरायकेला">https://lagatar.in/gudabanda-sdo-engaged-in-restoring-electricity-in-rugged-village-rajabasa-2/">सरायकेला

: कांग्रेसी नेता डॉ. कालीचरण मुंडा ने गम्हरिया प्रखंड का किया दौरा [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही