Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Koderma: कोडरमा में हैंड इन हैंड इंडिया के तत्वाधान में ग्राम उत्थान कार्यक्रम के तहत प्रखंड के इंदरवा पंचायत भवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमे डॉक्टर अभिजीत राय, मुखिया श्रीमती उमा देवी, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती ललिता देवी, उप मुखिया रुपेश राणा, फार्मासिस्ट गुरुदेव प्रसाद, हैंड इन हैंड इंडिया के सहायक परियोजना प्रबंधक तुलसी कुमार साव मुख्य रूप से मौजूद रहे.
कार्यक्रम में कुल 65 लोगों का निशुल्क जांच किया गया. इस दौरान उन्हें उचित खानपान, साफ सफाई, व्यायाम, इत्यादि की जानकारी डॉक्टर अभिजीत राय ने दी. उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीजों को खून की कमी, आंख, चर्म और दर्द से संबंधित समस्याएं हैं. हैंड इन हैंड इंडिया के एजीएम रवि रंजन ने सभी से नियमित रूप से अपने बच्चों के लिए आंगनवाड़ी केंद्र जाकर के नियमित टीकाकरण कराने, सहिया दीदी व आंगनबाड़ी सेविका से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने व स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की समस्या होने पर डॉक्टरी सलाह लेने की बात कही.
इसे भी पढ़ेंपलामू">https://lagatar.in/palamu-speed-wreaks-havoc-one-dead-three-injured/">पलामू

: रफ्तार का कहर, एक की मौत, तीन घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही