Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : जिले भर में गणपति पूजा की धूम, गणपति बप्पा के खुले पट

Advertisement
Advertisement
Koderma : मंगलवार से गणपति बप्पा की पूजा अर्चना शुरू हो गई. जिले भर में दर्जनों पूजा पंडाल बनाये गये हैं. श्रद्धालुओं में श्रीगणेश के प्रति अपार आस्था देखने को मिल रही है. कुछ वर्ष पहले तक जिले में एक-दो जगहों पर ही गणपति बप्पा की पूजा होती थी, परंतु अब जिले भर में गणपति बप्पा की पूजा अर्चना कई जगहों पर शुरू हो गयी है. आज गणेश चतुर्थी के साथ गणेश पूजा शुरू हो गया. सभी पूजा पंडालों में आकर्षक लाइटिंग की गई है जो लोगों का मन मोह रहा है. पूर्णिमा टॉकीज के पीछे कृष्णा वैलफेयर सोसाइटी के द्वारा राजस्थान के किला का प्रारूप बनाया गया है. यहां 65 फीट ऊंचा जबकि 50 फीट चौड़ा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना है. इस वर्ष बप्पा की 11 फीट की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही. चार दिवसीय पूजा में इस वर्ष 19 सितंबर को पूजा पंडाल का उदघाटन पूजा अर्चना व भव्य आरती के साथ हुआ. इसे भी पढ़ें :बिहारः">https://lagatar.in/bihar-husband-jumped-to-save-his-wife-who-was-drowning-in-the-well-both-died/">बिहारः

कुएं में डूब रही पत्नी को बचाने कूदा पति, दोनों की मौत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/pppp-1-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

20 सितंबर को स्थानीय व बाहरी कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण, 21 सितंबर को स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. 22 सितंबर को हवन के उपरांत देर शाम प्रतिमा का विसर्जन होगा. 23 सितंबर को भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा. वहीं झुमरी तिलैया गांधी स्कूल रोड नवयुवक संघ सार्वजनिक गणेश पूजा समिति गांधी स्कूल रोड के सदस्यों द्वारा 2011 में पूजा शुरू की गई थी. तब से लगातार बप्पा की पूजा होती आ रही है. इस वर्ष यहां साऊथ इंडिया के मंदिर का प्रारूप पूजा पंडाल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. 40 फीट ऊंचा और 60 फीट चौड़ा भव्य पंडाल में बप्पा विराजमान हुए. बप्पा की प्रतिमा विशेष आकर्षक का केंद्र रही. यहां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा पंडाल परिसर में मेला का आयोजन किया गया है. मेला में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला आदि की व्यवस्था है. पांच दिवसीय गणेश उत्सव के पहले दिन पूजा अर्चना, दूसरे दिन बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीसरे दिन भक्ति जागरण व चौथे दिन भव्य भंडारा का आयोजन होगा. जबकि पांचवें दिन बप्पा का विसर्जन होगा. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-friends-clashed-over-the-issue-of-eloping-with-a-girl-one-injured-the-other-went-to-jail/">धनबाद

: युवती को भगाने की बात पर दो दोस्त भिड़े, एक घायल, दूसरा गया जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही