Search

 
 
 

कोडरमा : बंद पत्थर खदान से युवती का शव बरामद

 
Koderma:  नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनाडीह मौजा स्थित बंद पड़े खदान से बुधवार को डोमचांच इंटर कॉलेज के 12वीं कक्षा की एक छात्रा का शव बरामद किया गया. मृतका की पहचान प्रति कुमारी उम्र लगभग 21 वर्ष पिता कन्हाय साव, ग्राम पुरनाडीह, प्रखंड डोमचांच निवासी के रूप मे हुई है. मृतका के पिता ने बताया कि मेरी पुत्री 27 मार्च दोपहर 12 बजे से लापता थी. जिसे लेकर काफी खोजबीन किया गया लेकिन नहीं मिली. फिर 28 मार्च को नवलशाही थाना मे गुमशुदगी को लेकर आवेदन देते हुए खोजबीन कर मदद की गुहार लगायी. उन्होंने बताया कि आज सुबह मृतका के पिता खदान तरफ गए थे तो देखे कि उनकी पुत्री का शव पड़ा है. जल्द ही वहां ग्रामीण जुट गए. इसकी सूचना नवलशाही पुलिस को दी गई. घटना स्थल पर नवलशाही थाना प्रभारी नितेश कुमार अपने पुलिस दल-बल के साथ पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से पानी से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. बताया जाता है कि मृतका और उनके भाभी के बीच कुछ कहा सुनी हुई थी. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-police-seized-rs-29-lakh-during-vehicle-checking/">गिरिडीह

: वाहन चेकिंग में पुलिस ने 29 लाख रुपए किए जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही