Koderma : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मंगलवार को मरकच्चो प्रखंड के स्वावलम्बी ग्राम ओरकोसा पुनर्वास में आएंगे. राज्यपाल के आगमन को लेकर सोमवार को उपायुक्त आदित्य रंजन व पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. डीसी ने कार्यक्रम को लेकर मंत्रणा भी की. राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोडना चाहता. राज्यपाल स्वावलंबी गांव ग्राम ओरकोसा पहुंचकर पंचखेरो जलाशय का जायजा लेंगे. साथ ही स्वावलंबी ग्राम ओरकोसा पुनर्वास के ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद भी करेंगे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/bjps-united-front-conference-in-ranchi/">रांची
में भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन [wpse_comments_template]
कोडरमा : राज्यपाल मंगलवार को आएंगे मरकच्चो के ओरकोसा, डीसी ने लिया जायजा
Leave a Comment