Search

 
 
 

कोडरमा : किन्नर समाज के द्वारा किया गया भव्य जागरण

 
Koderma : झुमरीतिलैया शहर के बेलाटांड़ दुर्गा मंडप परिसर में रहने वाले किन्नर समूह के द्वारा मां भगवती जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जागरण में कोलकाता के बंटी डांस ग्रुप के कलाकारों ने देर रात तक अपनी प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित लोगों को भक्ति के सागर में गोता लगवाया और झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव,  विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण यादव समेत कई लोग मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉक्टर नीरा यादव ने कहा कि कोडरमा जिले में किन्नर समाज के द्वारा पहली बार इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है जिसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है. किन्नर भी हमारे समाज के लिए महत्वपूर्ण अंग है. खुशी के अवसर पर हमें इनसे आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए. सभी को इनके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए और हमेशा सहयोग करना चाहिए. कार्यक्रम में कोडरमा के अलावे गया, धनबाद, गोमो, आसनसोल समेत कई इलाकों से किन्नर शामिल हुए जिसमें मुख्य रुप से मंगल मुखी मंजू किन्नर,  मंगल मुखी ज्योति किन्नर, मंगल मुखी अंजली किन्नर शामिल हुईं. इसे भी पढ़ें–आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-two-accused-arrested-for-stealing-battery-from-hiva-standing-in-brick-kiln-battery-recovered/">आदित्यपुर

: ईंट भट्ठे में खड़े हाइवा से बैटरी चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, बैटरी बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही