Search

कोडरमा : बचपन प्ले स्कूल में ग्रैंड बेबी शो का आयोजन, मासूमों ने मोहा मन

Koderma : बचपन प्ले स्कूल, यूनिट ऑफ ग्रिजली पब्लिक स्कूल के परिसर में मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा झुमरी तिलैया के सौजन्य से ग्रैंड बेबी शो का आयोजन किया गया. इसमें लगभग 200 से भी अधिक बच्चों व उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधान जिला सत्र न्यायधीश कोडरमा बीरेन्द्र कुमार तिवारी, स्कूल के निदेशक अविनाश सेठ, मनीष कपसिमे, सुनीता सेठ, शुभा कपसिमे, प्रकाश गुप्ता, डा संजीता कुमारी, प्रो बीसी स्वैन, अपर्णा सिन्हा, बचपन प्ले स्कूल की प्राचार्या नीरजा, रश्मी शकलानी, श्वेता विश्वकर्मा, मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा की प्रेसिडेंट श्रेया केडिया, सेक्रेटरी नेहा हिसारिया, ट्रेसरार ममता बंसल, संजय अग्रवाल (सामाजिक कार्यकर्ता), स्वाति अग्रवाल, निशा गुप्ता ने संयुक्त रूप से की. इसे भी पढ़ें:कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-train-accident-3-coaches-of-goods-train-derailed/">कोडरमा

: ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

बच्चों ने पेश किया मनमोहक नृत्य

कार्यक्रम के दौरान यूकेजी के बच्चों ने वेलकम तथा नर्सरी के बच्चों ने स्कूल चलें हम की धुन पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी. फिर कक्षा एक के बच्चे आश्वी और सिद्धांत तथा कक्षा चार की बच्ची काश्वी वैभव ने अपने स्कूल के अनुभव को साझा किया. इसी के साथ बेबी शो की शुरुआत हुई जिसमें दो साल तक के बच्चों के लिये मोस्ट एक्टिव एण्ड जौली बेबी, क्यूट स्माइलिंग बेबी, मोस्ट फ्रेंडली बेबी आदि श्रेणी रखी गई थी. छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मासूमियत भरी अदाओं से उपस्थित लोगों को दीवाना बना दिया. वहीं दो से पाँच साल तक के आयु वर्ग के बच्चों के लिए रैंप वाक विद मदर राउंड हुई. मौके पर मुख्य अतिथि बीरेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि इस स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार भी दिये जाते हैं. उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों और कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/pppp-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

इन बच्चों को मिला पुरस्कार

बेबी शो में मोस्ट एक्टिव बेबी जीवा पांडे, फोटो जेनिक बेबी कियाना जैन, क्यूट स्माइलिंग बेबी अतिवीर जैन, मोस्ट एटरेक्टिव बेबी प्रिशा जैन, मोस्ट फ्रेंडली बेबी दीक्षा सिंह, चब्बी चिक्स बेबी आर्या अग्रवाल, वेल ड्रेस बेबी अयान हुसैन, ब्यूटीफुल हेयर बेबी पार्थ सिंह, मोस्ट स्टाइलिस्ट बेबी का पुरस्कार मायरा भगत को दिया गया. इसके साथ ही चार्वी जैन, आया अनंत, कान्हा हिसारिया, वंशिका सिंह, आराध्या कुमारी, शिव वसंत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. इसे भी पढ़ें:चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ichagarh-police-destroyed-poppy-crop-in-15-acres/">चांडिल

: ईचागढ़ पुलिस ने 15 एकड़ में अफीम की फसल को किया नष्ट
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/pppp-2-6.jpg"

alt="" width="600" height="600" />

रैंप वॉक में इन्होंने बिखेरा जलवा

वहीं रैंप वॉक विद मदर राउंड में प्रथम आशी वर्मा माँ निशी वर्मा, द्वितीय सिया गुप्ता माँ ममता देवी, खुशी रानी माँ रीना रंजन तथा तृतीय अविका चावला माँ रुना चावला, नव्या सिंह माँ संगीता सिंह वहीं गर्व गुप्ता माँ प्रियंका रानी, दीपक साव माँ सोनाक्षी नन्दा, चीकू माँ प्रीती कुमारी, ओम भदानी माँ दीपा कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम आश्वी बंसल द्वितीय अराधर राज तथा तृतीय कृतिका कनक, स्पर्श बंसल रहें साथ ही स्पर्धा गुप्ता, आर्यन शानी, रौनक जैन को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इसके अतिरिक्त सभी बच्चों को प्रतिभागिता पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट भी दिये गये. शो को लेकर बच्चों में जहाँ प्रसन्नता देखने को मिली वहीं अभिभावकों ने भी स्कूल प्रशासन के द्वारा करवाये गये इस कार्यक्रम की खूब सराहना की. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका दिशा सोनी एवं रश्मि सूद ने संयुक्त रुप से किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका अनिता कुमारी, अर्चना चंदन, मारिया मंडल, पूजा झा सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं शिकेत्तर कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp