Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : 29 अगस्त को दादी जी का सिंधारा उत्सव सह मंगल पाठ

Advertisement
Advertisement
झुमरी तलैया दादी सेवा सदन की बैठक में लिए गए कई फैसले Koderma : झुमरी तिलैया श्री राणी सती सेवा सदन के तत्वावधान में आगामी 29 अगस्त को पानी टंकी रोड स्थित श्री राणी सती सेवा सदन में मंगल पाठ का आयोजित करने का निर्णय लिया गया. श्री अग्रसेन भवन में आयोजित बैठक में श्री दादी जी का सिंधारा व मंगल पाठ को लेकर कमिटी का भी गठन किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए सेवा सदन के शंकर लाल चौधरी ने कहा कि इस अवसर पर दादी जी का दरबार लगाया जाएगा. सुबह 10 बजे से मंगल पठन का आयोजन एवं 2 बजे भजनों के समापन उपरांत महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-the-team-of-kali-mahila-mandal-that-went-to-ayodhya-will-return-on-august-3/">कोडरमा

: अयोध्या गई काली महिला मंडल की टीम 3 अगस्त को लौटेगी

कार्यक्रम संयोजक मंडल

कार्यक्रम के लिए संयोजक मंडली में गोपी कृष्ण अग्रवाल, महेश दारुका, बिनोद बजाज, प्रदीप केडिया, गोपाल सर्राफ को बनाया गया. कार्यक्रम के परियोजना निदेशक अरविंद चौधरी, श्रेया केडिया को बनाया गया. वहीं कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संजय नर्रेड़ी, संजय अग्रवाल, विपुल चौधरी, संतोष लड्ढा, संजय खेमानी, पिंकी खेतान, कृतिका मोदी को अलग अलग दायित्व दिया गया. बैठक में धन्यवाद ज्ञापन हिमांशु केडिया ने किया. बैठक में पवन दारुका, संजीव अग्रवाल, पवन चौधरी, अशोक पिलानिया, विपुल बगड़िया, अजय अग्रवाल, ममता नर्रेडी, ज्योति परसरामपुरिया, सारिका लड्ढा, उषा शर्मा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :रिम्स">https://lagatar.in/case-of-assault-among-rims-mbbs-students-accused-students-will-have-to-come-with-their-parents-and-answer-to-the-management/">रिम्स

एमबीबीएस छात्रों में मारपीट का मामला : आरोपी छात्रों को माता-पिता के साथ आकर प्रबंधन को देना होगा जवाब

अग्रसेन जयंती में बाहर से आएंगे वक्ता

बाद में अग्रवाल समाज एवं श्री राणी सती भक्त समिति के पदाधिकारी गोपी कृष्ण अग्रवाल , हिमांशु केडिया ने सितंबर माह में आयोजित होने वाले 4 दिवसीय भादो महोत्सव में कलश यात्रा, मंगल पाठ, भक्ति जागरण सहित मंगला आरती व विविध कार्यक्रमों के आयोजनों के समीक्षा की. साथ ही अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले महाराजा अग्रसेन जयंती को ले कर बाहर से एक वक्ता बुला कर समाज के युवा पीढ़ी को जागृत करने के निर्णय लिया गया. वहीं अगले 15 दिनों में तीनों कार्यकर्मों को लेकर अगल अलग समीक्षा बैठक करने का भी निर्णय लिया. बैठक में सभी कार्यक्रमों की रूप रेखा से करते हुए, अलग-अलग दायित्व सौंपा भी जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही