Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : ग्रिजली स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सीबीएसई ईस्ट जोन योगा प्रतियोगता में मिला तीसरा स्थान

Koderma : धनबाद के जवाहरलाल नेहरू सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में सीबीएसई ने ईस्ट जोन योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में ग्रिजली स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. अंडर-14 आयु वर्ग में छात्रों ने तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रौशन किया. ग्रिजली स्कूल से लव कुमार शर्मा, दिवाकर कुमार, शुभम कुमार, रोहन कुमार, आदित्य कुमार सिंह ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया. इन छात्रों का निर्देशन ट्रेनर उमेश कुमार विश्वकर्मा और ईशा कुमारी ने किया. (पढ़ें, लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-artists-cut-cake-on-pawan-singhs-birthday-congratulated-him-on-his-birthday/">लातेहार:

पवन सिंह के जन्मदिन पर कलाकारों ने काटा केक, दी जन्मदिन की बधाई)

नेशनल योगा प्रतियोगिता में दिवाकर ईस्ट जोन की तरफ से लेंगे भाग 

इस प्रतियोगिता में एकल प्रदर्शन के आधार पर स्कूल के छात्र दिवाकर कुमार ने चौथा स्थान प्राप्त किया. दिवाकर कुमार का चयन सीबीएसई नेशनल योगा प्रतियोगिता के लिए हुआ. वे दिल्ली के माउंट आबू स्कूल में 9 जनवरी से 12 जनवरी तक होने वाले नेशनल योगा प्रतियोगिता में ईस्ट जोन की तरफ से हिस्सा लेंगे. छात्रों की इस सफलता पर स्कूल के शिक्षक, छात्र और अभिभावक ने शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें : जैन">https://lagatar.in/will-not-allow-playing-with-the-religious-faith-of-jainism-dhananjay-kumar-putus/">जैन

धर्म की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे : धनंजय कुमार पुटुस 

नेशनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की

निदेशक द्वय मनीष कपिसमे, अविनाश सेठ, सीईओ प्रकाश गुप्ता, प्राचार्या अपर्णा सिन्हा, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र चौधरी, बी.डी. नस्कर, सिकंदर कुमार, तुषार रॉय चौधरी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट सर्विस सेल के संयोजक सुधांशु कुमार, सीसीए संयोजक राजीव रंजन सिंह, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर अमित दास ने ट्रेनर उमेश विश्वकर्मा, ईशा कुमारी और छात्रों को जीत की बधाई दी. साथ ही सीबीएसई के नेशनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/huge-silent-procession-took-place-in-giridih-people-of-jain-community-also-participated-from-koderma/">गिरिडीह

में निकला विशाल मौन जुलूस, कोडरमा से भी जैन समाज के लोग हुए शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही