Search

 
 
 

कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल का शानदार रिजल्ट, शिक्षकों ने दी छात्रों को बधाई

 
Koderma : सीबीएसई दसवीं परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया. इसमें सेक्रेड हार्ट स्कूल का शानदार रिजल्ट रहा है. इस परीक्षा में 156 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. सभी छात्रों का रिजल्ट शानदार रहा. 97. 2 प्रतिशत लाकर युग बड़गवे स्कूल टॉपर रहा. जबकि सुहानी कुमारी 96 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान पर रही. वहीं शुभम कुमार तथा गौरव कुमार  95.2 प्रतिशत लाकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे. अगर विषय वार बात की जाए तो अंग्रेजी में 98, गणित में 100, हिंदी में 99, एसएससी में 100, साइंस में 100 और आईटी में 100 सर्वाधिक अंक प्राप्त हुआ. इसे भी पढ़ें- घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-homecoming-of-two-youths-hostage-at-glaze-india-in-jhumritilaiya/">घाटशिला

: झुमरीतिलैया में ग्लेज इंडिया में बंधक दो युवकों की हुई घर वापसी

विद्यालय का शत-प्रतिशत रिजल्ट

सभी सफल छात्रों को विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा, प्राचार्य नवीन कुमार ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की. उन्होंने कहा कि हर वर्ष इस विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहता है और अधिकांश बच्चे 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते हैं. इसके अलावा कोर्डिनेटर प्रवीण कुमार, किशोर कुणाल, शुभय कुमार, जेपी सिंह, रमेश कुंज, फैयाज कैसर, शंकर कुमार, पायल सिंह, संजय तिवारी, विक्की कुमार, जुनैद हबीब, सतीश कुमार, आशुतोष गौतम समेत अन्य शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों ने छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/plant-and-protect-a-tree-in-your-campus-the-government-will-give-5-units-of-electricity-free-hemant-soren/">धनबाद:

सोशल मीडिया पर वायरल युवक को पीटती महिला ने बताई सच्चाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही