Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : महिला शिक्षकों को फोन पर मनचला कर रहा परेशान, थाना में मामला दर्ज

Koderma : डोमचांच प्रखंड में संचालित एकल विद्यालय के लगभग एक दर्जन महिला शिक्षकों को अलग-अलग नंबरों से मनचला फोन कर परेशान कर रहा है. फोन पर अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है. मामले में महिला शिक्षकों ने डोमचांच थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. युवती ने आवेदन में कहा है कि गत माह किसी लड़का का फोन आया और मैंने उसे गलत नंबर कहकर काट दिया. फिर उसने अलग-अलग नंबरों से कॉल करना जारी रखा और 13 दिन बाद जबरदस्ती बात करने की जिद करने लगा. जब मैंने बात करने से इनकार कर दिया, तो उसने कहीं से मेरा सारा इंफॉर्मेशन निकाला और एक फेक नंबर से कॉल करना शुरू कर दिया. यहां तक कि हमारे ग्रुप में भी छेड़-छाड़ करके ग्रुप के सारे मेंबर्स को परेशान करना शुरू कर दिया है. बार-बार धमकी देने लगा कि यदि बात नहीं किया करूंगा तो जिंदगी बर्बाद कर देगा. इसे भी पढ़ें :बोले">https://lagatar.in/kejriwal-said-prahlad-was-put-in-jail-bjps-poster-sisodia-satyendra-are-tableaux/">बोले

केजरीवाल, प्रह्लाद को जेल में डाल दिया, भाजपा का पोस्टर… सिसोदिया, सत्येंद्र तो झांकी है…सरगना केजरीवाल बाकी है…

इन नंबरों से आ रहा कॉल

जिन नंबरों से कॉल आया है वह नंबर 4471861838, 4435095704, 4471262831, 4435095707, 4471262837, 4435095737, 4471262713, 44350958110, 4435095738, 4471262707, 4435095753, 9572179555, 4435095755, 4471262797, 4435095737, 4471262713 इसके अलावा मेन नंबर 8603284702, 6299324020, 9835204086, 7808707941 से भी कॉल आ रहा है. पीड़ित युवती ने कहा है कि इन नंबरों से उनकी तीन और सहेलियों को परेशान किया जा रहा है. युवती ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-team-of-laborers-who-went-to-tamil-nadu-to-earn-livelihood-returned-home/">चांडिल

: रोजी-रोटी कमाने तमिलनाडु गया मजदूरों का दल वापस घर लौटा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही