Search

 
 
 

कोडरमा: स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 340 बच्चों का किया गया उपचार

 
Kodarma : कोडरमा उपायुक्त की पहल से सदर अस्पताल कोडरमा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के बेहतर ईलाज हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य जांच शिविर में विधायक डॉ नीरा यादव शामिल हुईं. डॉ नीरा यादव ने कहा कि केंद्र सरकार का हमेशा प्रयास रहा है कि बच्चों को किसी प्रकार की समस्या ना हो. साथ ही बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि जब भी डॉक्टर बच्चों को चेकअप करने के लिए बुलाएं, आप बच्चों को लेकर अवश्य आएं ताकि उनका बेहतर इलाज हो सके.  इसे भी पढ़ें- जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-death-of-a-laborer-due-to-flowing-in-the-strong-current-of-the-river/">जामताड़ा

: नदी की तेज धारा में बहने से मजदूर की मौत

जिला प्रशासन की अच्छी सोच- डॉ नीरा यादव

 डॉ नीरा यादव ने कहा कि यह जिला प्रशासन की एक अच्छी सोच ही है जिसके कारण ही बच्चों का बेहतर इलाज किया जा रहा है. ईमानदारी पूर्वक कार्य करने से ही हम अपने जिला को स्वर्ग बना सकते हैं. उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छोटे से बड़े हर तरह के बच्चों का इलाज किया जा रहा है. जिला प्रशासन भी एक तरह से सरकार का अंग है, जो कोडरमा जिलावासियों को हर प्रकार का लाभ दिलाने को लेकर तत्पर हैं. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि उपायुक्त महोदय के द्वारा एक अच्छी पहल की गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होगी। बच्चों में किसी भी प्रकार की बीमारी का इलाज किया जा सके, इसके लिए यह कार्यक्रम हर हफ्ते चलाया जाएगा. इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया गया. निरीक्षण के क्रम में कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मौके पर सिविल सर्जन डॉ डीपी सक्सेना, उपाधीक्षक डॉ अमरेंद्र, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज, नेत्र विशेषज्ञ डॉ सुनील समेत स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- जामताड़ा">https://lagatar.in/mandar-assembly-by-election-campaigning-ended-polling-on-23rd/">जामताड़ा

: परिवार के सदस्‍यों को बंधक बना 35 हजार नकद समेत गहनों की लूट

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही