Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Koderma : विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा और केयर डायग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर झुमरी तिलैया शहर स्थित केयर डायग्नोस्टिक सेंटर में आयोजित किया गया. स्वास्थ्य जांच शिविर में गांवों से लगभग 40 महिलाएं, बालिकाएं और बुजुर्ग शामिल हुए और इसका लाभ उठाया. मौके पर ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हिमोग्लोबिन आदि की जांच की गई. सभी जांच डॉक्टर सागर मणि एवं डॉ नम्रता गुप्ता की देखरेख में हुई.

महिलाओं को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत- डॉक्टर

जांच शिविर में ग्रामीणों को लाकर स्वास्थ्य लाभ दिलाने का कार्य इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा की अध्यक्ष मंजू कंधेवे एवं उनकी टीम ने किया. क्लब की अध्यक्ष मंजू कंधवे ने महिलाओं एवं बालिकाओं को जीवन में स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया. अनेक बिंदुओं पर चर्चा कर उन्हें जागरूक किया. वही डॉक्टर सागर मणि एवं नम्रता गुप्ता ने कहा कि हेमोग्लोबिन महिलाओं की जीवन रेखा है. उन्हें समय-समय पर इसकी जांच करवानी चाहिए. स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए. उन्होंने इनरव्हील क्लब के द्वारा लगाए गए शिविर की सराहना की.

मौके पर ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरिता विजय, माला दारुका, सरिता कंधवे, वीणा भदानी, कविता दारूका, नीलम वैशाखीयार, आशा गुप्ता, केयर सेंटर डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉ सागर मणि, डॉ नम्रता सेठ एवं जांच कर्मी सोनू कुमार, अमित कुमार, इलियान के अलावे दर्जनों महिला पुरुष एवं बालिकाएं मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही