Search

 
 
 

कोडरमा: हेल्थ क्लब ने हर्बल होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 
Koderma: कोडरमा शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोग होली के रंगों में डूब कर मस्ती करते नजर आए. युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में रंगों के पर्व होली का खुमार छाया रहा. ब्लॉक चिल्ड्रन पार्क में हेल्थ क्लब की ओर से होली मनायी गयी. हेल्थ क्लब ने हर्बल होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. हेल्थ क्लब होली मिलन समारोह के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमित कुमार ने बताया कि गुलाल की मस्ती के बीच लोगों ने पारिवारिक संबंध के मिठास को कायम रखते हुए होली का आनंद लिया. कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि रंगों का यह पर्व हमें नवीन ऊर्जा के साथ आपसी प्रेम और भाईचारे से जीवन जीने का संदेश देती है. मौके पर अविनाश सेठ, सुधीर कुमार, संजय अग्रवाल महेश दारुका, डॉ मनोज भदानी, राजेंद्र मोदी,जय कांत, ज्ञान काप्सीमे, धर्मेंद्र प्रसाद, राजेश सिंह, शैलेश पहाड़ी, बब्लू पहाड़ी, रिंकू सरदार, पिंटू पवन चौदह, आशीष अठघरा, प्रदीप हिसारिया, विजय, पवन पांडेय, ओम सोनी, उमेश लोहानी आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:  चंद्रपुरा">https://lagatar.in/chandrapura-two-youths-injured-in-bike-accident-died-during-treatment/">चंद्रपुरा

: बाइक हादसे में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही