Search

 
 
 

कोडरमा : राज्य भर में 1 मार्च को स्वास्थ्य सेवा रहेगी बाधित

 
Koderma : रांची स्थित आईएमए भवन करमटोली में राज्य कार्यकारिणी आईएमए और झासा की बैठक हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि 1 मार्च बुधवार को पूरे राज्य के चिकित्सक एवं चिकित्सा से जुड़े संगठन द्वारा सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर इमरजेंसी सेवा को छोड़ कर अन्य सभी सेवाएं बाधित रहेगी. मांगों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो 1 मार्च को राज्य भर के सभी चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सभी संगठन, चेंबर ऑफ कॉमर्स, केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन, सभी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन एवं टीचर्स एसोसिएशन एक दिन का सांकेतिक कार्य बहिष्कार करेंगे. कार्य बहिष्कार के दौरान आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से दिया जाएगा. फिर भी अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती, तो मजबूरन संघ को अनिश्चित अवधि के लिए कार्य बहिष्कार की घोषणा करनी पड़ेगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार और विभाग की होगी. डॉ शरद कुमार, उपाध्यक्ष राज्य शाखा झासा ने कहा कि हाल के दिनों में जिस तरह की घटनाएं चिकित्सको के साथ घटी है वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे भय का माहौल है. इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-coal-smugglers-fatally-attack-villagers/">धनबाद:

कोयला तस्करों ने ग्रामीणों पर किया जानलेवा हमला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही