Search

 
 
 

कोडरमा: आमलोगों के दिल का दर्द- ‘महंगाई डायन खाय जात है’

 
Koderma: बाजार जाने पर सामान खरीदने से पहले लोग अपनी जेब देखते हैं. उसके बाद दुकान में सामान देखते हैं. यह स्थिति है आज की. बढ़ती महंगाई में लोगों की आय तो अधिक नहीं बढ़ी है, लेकिन महंगाई तेजी से बढ़ी है. इससे समाज का हर वर्ग चिंतित और परेशान है. महंगाई को लेकर लोगों की क्या सोच है, इसे जानने के लिए लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

मीडिया की टीम कोडरमा शहर के बाजार पहुंची और लोगों से बात की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/18.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बाजार पहुंचे सुजीत राज ने कहा कि महंगाई बढ़ने से निम्न और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक परेशान हैं. पहले थोड़े पैसे में थैला भरकर सब्जी लाते थे, वहीं अब पैसे कितने भी ले जाएं, थैला नहीं भरता है. यह सिर्फ सब्जी की ही बात नहीं है, बल्कि हर चीज का है. इससे आमजनो का जीना मुश्किल हो गया है. अगर ऐसा ही चलता रहा तो हम लोग बहुत मुश्किल में आ जायेंगे.   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/34.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गीता शर्मा ने कहा कि महंगाई बढ़ने से महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. क्योंकि किचन तो हमें ही संभालना पड़ता है. मसाले के दाम काफी बढ़ गये हैं. बिना मसाला के सब्जी बना नहीं सकते हैं. इससे घर चलाना मुश्किल हो गया है. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/before-modis-visit-the-party-engaged-in-increasing-the-bjp-in-santhal-hundreds-of-people-took-membership/">पीएम

मोदी के दौरे से पहले संथाल में कुनबा बढ़ाने में जुटी बीजेपी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/19.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विकास जैन ने कहा कि महंगाई बढ़ रही है और आमदनी घट रही है. सरकार को इस पर लगाम लगाना ही चाहिए. लेकिन इसके लिए हमें भी ध्यान देना चाहिए. हमें अपने खर्चे को कम करने चाहिए. हमें भी अपनी सोच बदलनी चाहिए. हमलोगों को अपनी आमदनी बढ़ाने के बारे में भी सोचना चाहिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/20.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रवीण कुमार ने कहा कि पहले के अपेक्षा महंगाई तो बढ़ी है. इससे इनकार नहीं किया जा सकता है. इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है. जिसकी कीमत पहले सौ रूपए थी, अब तीन सौ रुपए हो गयी है. चाहे सब्जी हो या किराना के सामान हो, सभी की कीमत बढ़ गयी है. इसे भी पढ़ें- रूपा">https://lagatar.in/roopa-tirkey-case-dsp-pramod-mishra-filed-a-petition-in-the-high-court/">रूपा

तिर्की मामला : DYSP प्रमोद मिश्रा ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही