Search

 
 
 

कोडरमा : शिव मंदिर महिला समिति का होली मिलन समारोह, खूब उड़े गुलाल

 
Koderma :  फागुन के आगाज के साथ जगह-जगह होली मिलन समारोह की शुरुआत हो गई है. इसी कड़ी में सोमवार को बजरंग नगर स्थित निर्माणाधीन महादेव मंदिर में शिव मंदिर महिला समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. भोजपुरी में एक से बढ़कर एक होली गीत पेश किये गये. महिलाओं ने फागुन ऐसा महीना छोड़ो मुरलिया घर आओ... जैसे होली के गीत पर खूब झूमे. देर शाम तक चले इस होली मिलन समारोह में राधा कृष्ण के रूप में सलोनी कुमारी व आकृति कुमारी की नृत्य श्रद्धालुओं को खूब झुमाया. वहीं मौके पर महिला श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल खूब उड़ाये. मौके पर समिति की सुधा देवी, अनुपा देवी, रीना देवी, मंजू देवी, अनिता देवी, सुनीता देवी, शोभा देवी, मीना देवी, उर्मिला देवी, नीलू वर्मा, राधा देवी, सुशीला देवी, सुनीता देवी, आरती देवी, परिधि कुमारी समेत कई महिलाएं मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें: आदिवासी">https://lagatar.in/jharkhands-organization-mission-change-working-in-tribal-areas-received-the-emca-award/">आदिवासी

क्षेत्रों में काम कर रही झारखंड की संस्था ‘मिशन बदलाव’ को मिला ईमका अवार्ड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही