Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : काली मंदिर में होली मिलन का आयोजन, भजन संध्या पर खूब झूमे श्रद्धालु

Koderma : झुमरी तिलैया सामंतो काली मंदिर में होली मिलन सह भजन संध्या का आयोजन किया गया. यह आयोजन महिला मंडल के तत्वाधान में किया गया. इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. इसके बाद गणेश वंदना के साथ भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ. सरोजिनी देवी ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद मालपुआ महाप्रसाद का वितरण किया गया. (पढ़ें, ईडी">https://lagatar.in/ed-sent-third-summon-to-dsp-pk-mishra-called-on-march-6/">ईडी

ने डीएसपी पीके मिश्रा को भेजा तीसरा समन, छह मार्च को बुलाया)

सरोजिनी देवी ने भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर किया मजबूर

कार्यक्रम शुरू करने से पहले सरोजिनी देवी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है. इसे शांतिपूर्ण मनाने की जरूरत है. फिर सरोजिनी देवी ने होलिया में उड़े रे गुलाल मैया तेरे मंदिर में, सुनीता लाल ने होली आई रे कन्हाई रंग भर के, कविता सिंह ने भोला बाबा बड़ा रंगरसिया करले फागुन में विवाह, डॉक्टर बी रानी ने सांवली सूरत पर दिल दीवाना हो गया, पूनम सेठ ने सांवरिया ले कर चल परली पार और मीना पांडे ने मेरा छोड़ दे दुपट्टा नंदलाला सहित कई भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को खूब झूमाया. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-residents-will-soon-get-pure-drinking-water/">चंदवा

वासियों को जल्द मिलेगा शुद्ध पेयजल, पंप हाउस में वर्षों से खराब पड़े मशीनों की मरम्मति शुरू

राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का रही केंद्र

राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र बिंदू रही. राधा की भूमिका में मीना पांडे और कृष्ण की भूमिका में पूनम बरनवाल ने निभायी. इस कार्यक्रम में जसवीर कालरा, इंदु यादव, ज्योति जायसवाल, पुष्पा सिंह, मुन्नी बरनवाल, फुल कुमारी भारती, प्रतिमा सिंह, मंजू देवी, मालती देवी, सोनी जायसवाल, आशा मोदी, किरण देवी, अनीता बरनवाल, रेखा देवी, मीनाक्षी पांडेय, आराधना सिंह, रेखा यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-motion-of-thanks-brought-in-house-on-address-pooja-singhal-and-virendra-ram-clashed/">बजट

सत्र : अभिभाषण पर सदन में लाया गया धन्यवाद प्रस्ताव, पूजा सिंघल व वीरेंद्र राम पर हुई नोंकझोंक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही