Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : महिला मरीज की मौत के बाद अस्पताल सील, संचालक और डॉक्टर फरार

Koderma :  एक बार फिर निजी क्लीनिक संचालक एवं क्लीनिक के चिकित्सकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. पूरा मामला तिलैया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के समीप न्यू राजेंद्र क्लीनिक की है, जहां एक 25 वर्षीय महिला का प्रसव के दौरान ही मौत हो गयी. घटना को लेकर बरही थाना क्षेत्र के चंदा बिगहा निवासी मृतका कौशल्या देवी के परिजनों ने बताया कि महिला को प्रसव पीड़ा होने के कारण राजेंद्र क्लीनिक में भर्ती कराया गया था, जहां भर्ती करने के 5 मिनट के बाद ही महिला का ऑपरेशन करके प्रसव कराया गया. इसके बाद से महिला लगातार पेट दर्द और पेट फूलने की शिकायत कर रही थी, लेकिन क्लीनिक के कर्मियों ने इसे गैस बताते हुए कुछ दवाइयां दी और लगातार तीन दिनों तक महिला की इस परेशानी को दूर करने के लिए क्लीनिक के कर्मी दवाई और इंजेक्शन महिला को देते रहे. इस दौरान क्लीनिक के कर्मी ने महिला को एक साथ 3 इंजेक्शन दिए. इसके बाद महिला की कुछ देर के बाद मौत हो गई. महिला को पहले से एक ढाई वर्ष का लड़का है. महिला का पति रमेश यादव मजदूरी का काम करता हैं. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-no-enrollment-in-colleges-with-temporary-affiliation-if-noc-is-not-received-till-30/">धनबाद

: 30 तक एनओसी न मिला तो अस्थाई संबद्धता वाले कॉलेजों में नामांकन नहीं https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/seal-2-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" />

पूरे मामले पर अस्पताल प्रबंधन मौन

महिला की मौत होने के बाद क्लीनिक संचालक, डॉक्टर एवं सभी कर्मी मौके से फरार हो गए. इसके बाद क्लीनिक में भर्ती अन्य महिला मरीज इलाज के लिए तड़पते रहे लेकिन देर शाम तक कोई भी कर्मी क्लीनिक नहीं पहुंचा. क्लीनिक में भर्ती अन्य मरीज के परिजन अपने लोगों को बेहतर इलाज के लिए शहर के दूसरे क्लीनिक ले गए. क्लीनिक में इलाजरत मरीजों ने बताया कि अपने गांव की एएनएम की सलाह पर इलाज के लिए यहां पहुंचे थे. लेकिन यहां की स्थिति को देखने के बाद उन्हें भी अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है. घटना की सूचना के बाद तिलैया थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर पुलिस अवर निरीक्षक आनंद मोहन एवं आनंद शाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जिसके बाद पुलिस के द्वारा भी क्लीनिक के संचालक से संपर्क करने का प्रयास किया गया. लेकिन प्रबंधन की तरफ से कोई भी सामने नहीं आया. इससे पहले भी कई बार इस राजेंद्र क्लीनिक में इलाज के दौरान मरीजों की मौत होने का मामला सामने आया है. इसके बावजूद भी कोडरमा जिला प्रशासन एवं स्वास्थ विभाग राजेंद्र क्लीनिक पर बड़ी कार्रवाई करने से हमेशा बचती रही है. इसे भी पढ़ें–रांची">https://lagatar.in/ranchi-pink-clouds-are-falling-in-the-evening-there-will-be-a-feeling-of-cold-in-three-to-four-days/">रांची

: शाम होते ही छा रहे गुलाबी बादल, तीन चार दिनों में ठंड का होगा एहसास

अस्पताल में गंदगी का अंबार

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम राजेंद्र क्लीनिक में जांच के लिए पहुंची. तो जानवरों के तबेले से भी बदतर बेड और बिस्तर का हाल देखकर कोडरमा एसडीएम मनीष कुमार पर जमकर भड़के और अस्पताल को सील करने का आदेश दे दिया. अस्पताल के ऊपरी तल्ले में कई जगह शराब की बोतल और सिगरेट पाए गए. कोडरमा एसडीएम मनीष कुमार अस्पताल के इस कबाड़ हालत को देखकर काफी भड़क गए और अस्पताल के संचालक और कर्मियों पर भी कार्रवाई की बात कही. चंद पैसों के लिए निजी क्लीनिक संचालक किसी भी मरीज को किसी दलाल की मदद से अपने पास एडमिट कर लेते हैं, लेकिन उनकी जान का इसका जिम्मेदार कौन होगा. जांच टीम में डॉक्टर अनिल कुमार, डॉ. मयूरी सिन्हा, डॉक्टर भारतीय सिन्हा, डॉ. संदीप कुमार, एसडीएम मनीष कुमार और सदर अस्पताल के डीडीएम मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-bdo-does-not-know-how-many-applications-were-executed-in-the-government-program-at-your-doorstep/">चंदवा

: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कितने आवेदनों का हुआ निष्पादन बीडीओ को नहीं पता ! [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही