Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, 4 हिरासत में

Koderma :  जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पत्थर खदान से कुछ दूरी पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है. पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने शनिवार को 4 बोरे में पावर जेल (विस्फोटक) बरामद किया. इस संबंध में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं डोमचांच थाना में कांड दर्ज किया जा रहा है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में और लोगों की संलिप्तता की सम्भावना है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में एक युवक की गिरफ्तारी के बाद डोमचांच क्षेत्र में लोगों को गिरफ्तार किया गया. इधर कोडरमा एसपी कुमार गौरव ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है. इसे भी पढ़ें–चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mobile-theft-of-railway-guard-near-jhinkpani-in-guwa-passenger-police-caught-the-thief/">चाईबासा

: गुवा पैसेंजर में झींकपानी के पास रेलवे गार्ड का मोबाइल चोरी, पुलिस चोर को पकड़ा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही