Search

 
 
 

कोडरमा : ऑटो से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

 
Koderma : डोमचांच थाना पुलिस ने ऑटो से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किये हैं. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है. छापामारी दल में थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खां चंद्रदेव कुमार सिंह, विनय कुमार, हवलदार मो० सोहेल आलम, आरक्षी शंभु रजक और चालक आरक्षी लखन कुमार शामिल थे. डोमचांच पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-smuggler-arrested-in-up-with-opium-worth-rs-80-lakh/">रांची

का तस्कर 80 लाख रूपये की अफीम के साथ यूपी में गिरफ्तार)

गिरफ्तार किये गये लोगों से की जा रही पूछताछ

थाना प्रभारी ने बताया कि ऑटो संख्या JH12AL 9244 से चार बोरा अमोनियम नाइट्रेट, तीन एक्सप्लोडर और तीन बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार किये गये लोगों में ईरफान , सुभाष मेहता, मुकेश कुमार वर्णवाल और विक्की कुमार शामिल हैं. तीन लोग कोडरमा जिले के रहने वाले हैं. जबकि विक्की गिरिडीह जिला का निवासी है. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है. विस्फोटक कहां ले जाया जा रहा था, इसका पता नहीं चला है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/memorandum-submitted-regarding-stoppage-of-howrah-jodhpur-express-at-koderma-junction/">कोडरमा

जंक्शन पर हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

रोहतास से बरामद विस्फोटक में कोडरमा का नाम आया था सामने 

बता दें कि बिहार के रोहतास में पुलिस ने हाल ही में अमोनियम नाइट्रेट लोड एक स्कार्पियो को जब्त किया था. उस मामले में कोडरमा का नाम सामने आया था. इस मामले में बिहार पुलिस विस्फोटक सप्लाई करने वाले को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है. इस बीच कोडरमा पुलिस ने अमोनियम नाइट्रेट लोड ऑटो को जब्त किया है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-the-young-man-was-left-on-the-road-with-his-hands-and-feet-tied-the-police-admitted-him-to-sadar-hospital/">बोकारो

: हाथ-पैर बांधकर युवक को सड़क पर छोड़ा, पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही