Search

कोडरमा : बगरीडीह में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, डीसी से शिकायत

मुखिया ने उपायुक्त व संबंधित अधिकारियों से की शिकायत Koderma:  डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा बगरीडीह में लंबे चौड़े सरकारी भूखंड पर भू-माफियाओं की बुरी नजर लग गई है. जमीन के कब्जे की कोशिश जारी है. इसकी शिकायत स्थानीय मुखिया ने उपायुक्त व अन्य संबंधित अधिकारियों से की है. इसके बाद मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. मुखिया ने उपायुक्त मेघा भारद्वाज को दिए आवेदन में बताया है कि डोमचांच अंचल क्षेत्र मौजा बगरीडीह में सरकारी जमीन पर वन विभाग के द्वारा पेड़ पौधे लगाए गए थे. इस पर अवैध तरीके से भरत सिंह, पिता- स्व. बाबूलाल सिंह वगैरह ने जाली कागजात बनाकर बाहरी भू-माफियों से कब्जा करवाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जंगल के सैकड़ों पेड़ों को काट दिया गया है. इससे पंचायत में आक्रोश व्याप्त है. भू-माफियाओं से पूछने पर वे बताते है कि मुझे सरकार के द्वारा यह जमीन लीज पर मिला है. इतने बड़े भू-भाग पर बगरीडीह पंचायत के मवेशी चराते हैं. आसपास के तालाबों में पानी पीते हैं. इतने बड़े पैमाने पर पेड़ का कट जाना पर्यावरण के लिए काफी नुकसानदायक है. इससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है. आपको बता दें कि बगरीडीह मुखिया शकील अहमद को ग्रामीणों ने जानकारी दी थी कि सरकारी व रैयती जमीन पर कब्जा किया जा रहा है.. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-infighting-visible-in-congress/">रामगढ़

: कांग्रेस में दिख रहा अंतर्कलह !
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/01rc_m_128_01022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

भू-माफिया जान से मारने की देते हैं धमकी

वहीं डोमचांच लक्षणडीह निवासी रसूल मियां, पिता स्व मंगर मियां ने भी उपायुक्त को आवेदन सौंपा है. आवेदन में उन्होंने बताया है कि मेरी रैयती जमीन है जो हमारे परदादा रजबली मियां के नाम से सर्वे खाता में दर्ज है. इसका सरकारी माल गुजारी रसीद भी निर्गत होते चला आ रहा है. हमारी जमीन पर अवैध रूप से भरत सिंह, पिता बाबूलाल सिंह बगरीडीह डोमचांच निवासी जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है. जबकि हमारी जमीन पर वन विभाग में दिया गया पेड़ पौधा लगाया हुआ है, जहां लगभग 200 पेड़ बिना अनुज्ञप्ति प्राप्त किए काटकर बेचा व बरबाद कर दिया गया है. साथ ही बताया कि यदि हम लोग उसका विरोध करते हैं तो हमलोगों को जान से मारने की धमकी दी जाती है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-satyagraha-of-grand-alliance-leaders-and-workers-in-front-of-bapu-vatika-tomorrow/">रांची

: महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं का बापू वाटिका के समक्ष सत्याग्रह कल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp