Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: अवैध स्टोन क्रशर पर गिरी गाज, 37 की बिजली काटी

Advertisement
Advertisement
Koderma: जिले में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशर इकाइयों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. ऐसे क्रशर इकाइयों की विद्युत गुल हो रही है. हाल के दिनों में खनन एवं विद्युत विभाग अभियान में 37 क्रशर इकाइयों के विद्युत कनेक्शन की कटौती की गई है. इससे संचालकों में हड़कंप है. वैसे वैध क्रशर संचालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है. जिनके द्वारा बिना चालान के ट्रकों में स्टोन चिप्स दिए जा रहे हैं. ऐसे संचालकों को चिह्नित कर जुर्माना वसूला जा रहा है. फिलहाल डोमचांच इलाके के नीरू पहाड़ी में 7, गेंदवाडीह में 7, पुरनाडीह में 2 और चंचाल में 5 सहित 37 क्रशर इकाईयों की बिजली काटी गई है. खनन विभाग के द्वारा विद्युत विभाग को वैध रूप से संचालित 145 स्टोन क्रशर की सूची सौंपी गई है. जबकि अवैध रूप से संचालित क्रशरों की संख्या इससे दोगुना है. इसे भी पढ़ें-  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-security-lapse-case-central-team-reached-punjab-for-investigation-next-hearing-will-be-held-in-supreme-court-on-monday/">पीएम

मोदी सुरक्षा चूक मामला :  केंद्रीय टीम जांच के लिए पहुंची पंजाब, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अगली सुनवाई         

अवैध क्रशर इकाईयों को ध्वस्त किया गया था

वहीं कुछ माह पूर्व करीब 60 से ज्यादा अवैध क्रशर इकाईयों को ध्वस्त भी किया गया था. बावजूद इसके बड़ी संख्या में अब भी क्रशर इकाई संचालित हैं. जिसकी विद्युत काटी जा रही है. खनन पदाधिकारी दारोगा राय ने बताया कि गत दिनों जांच के दौरान एक बिना नंबर के ट्रक में बिना चालान के गिट्टी लोड पाया गया था. जांच में पता चला कि वैध क्रशर से उक्त गिट्टी लोड हुई थी. लिहाजा संबंधित वैध क्रशर की भी विद्युत कटौती करते हुए जुर्माना वसूला गया. वहीं अब तक करीब तीन दर्जन क्रशर इकाईयों की विद्युत काटी गई है. अवैध खनन पर रोकथाम को लेकर हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. उपायुक्त के निर्देश पर गठित दल द्वारा अभियान चलाकर वाहनों की भी जांच की जा रही है. नियम के उल्लंघन के मामले पाये जाने पर भारी-भरकम जुर्माना वसूला जा रहा है. इसे भी पढ़ें- सिद्धू">https://lagatar.in/sidhus-attack-on-the-center-people-were-not-in-the-rally-so-modi-was-masquerading-as/">सिद्धू

का केंद्र पर हमला, रैली में नहीं थे लोग, इसलिए स्वांग रच रहे मोदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही