Search

 
 
 

कोडरमा : ड्राइवरों की हड़ताल का दिखा असर, यात्री रहे परेशान

 
Jhumari Telaiya(koderma) : तिलैया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास सैकड़ों ड्राइवरों ने हिट एंड रन कानून के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बता दें कि केंद्र सरकार ने ड्राइवरों के लिए हिट एंड रन कानून लाई है, जिसमे अगर कोई ड्राइवर की गाड़ी से दुर्घटना होती है तो दस वर्ष की सजा और सात लाख तक जुर्माना लग सकता है. इसी कानून के खिलाफ ऑल इंडिया ड्राइवर एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे भारत में तीन दिवसीय चक्का जाम किया जा रहा है. ड्राइवरों का कहना है कि वे लोग नौ से दस हजार महीना कमाने वाले हैं और कोई भी ड्राइवर नही चाहता है कि दुर्घटना हो. लेकिन अगर कभी गलती से दुर्घटना हो जाती है तो पहले पब्लिक मारपीट करती है. ऊपर से केंद्र की मोदी सरकार ड्राइवर विरोधी काला कानून लाई है. हम लोग दस साल सजा भी काटेंगे और सात लाख रुपए तक जुर्माना भी देंगे. ये पैसे कहां से लायेंगे. इसे भी पढ़ें-नीतीश">https://lagatar.in/nitishs-minister-said-there-is-no-plan-for-jdus-return-to-nda/">नीतीश

के मंत्री ने कहा, एनडीए में जेडीयू की वापसी का कोई प्लान नहीं
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/02rc_m_89_02012024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बेमियादी हड़ताल की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि यह काला कानून है जिसे वापस लिया जाना चाहिए. नहीं तो अनिश्चित काल के लिए चक्का जाम किया जाएगा. वहीं हड़ताल से यात्री परेशान दिखे. कई यात्री पैदल ही यात्रा करते रहे. झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन (टेम्पू चालक संघ, झुमरी तिलैया) और बस चालक संघ ने झुमरी तिलैया बस स्टैंड से सुभाष चौक तक जुलूस निकाला. हिट एंड रन कानून वापस लो, मनमानी नही चलेगी, कानून को रद्द करना होगा जैसे नारे लगाये गये. इसके बाद जनसभा का आयोजन किया गया. मौके पर विजय शर्मा, चंदन सिंह, रफीक खान, प्रिंस गुप्ता, शहादत मियां, साहिर अंसारी, प्रदीप गुप्ता, फारूक अंसारी, उजैर खान, विकी शर्मा, रामसेवक सोनी, सुभाष कुमार, भुनेश्वर साव, जुगलकिशोर साव, राजेश यादव, संजय सोनी समेत बड़ी सख्या में ड्राइवर मोजूद रहे. इसे भी पढ़ें-सीएम">https://lagatar.in/cms-ed-letter-tell-the-allegations-ready-to-cooperate/">सीएम

का ED को पत्र: आरोप बताएं, सहयोग के लिए तैयार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही