Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : डोमचांच में होल्डिंग टैक्स के विरोध में व्यवसायियों ने बंद रखा दुकान

Koderma : जिले के डोमचांच नगर पंचायत के विवाह भवन में बीते रविवार को व्यापारियों और आम ग्रामीणों के बीच बैठक हुई. बैठक का आयोजन नगर प्रशासन द्वारा ट्रेड लाइसेंस के नाम पर व्यवसायियों को तीन दिनों के अल्टीमेटम देकर दुकानों को सील किए जाने की चेतावनी को लेकर हुई. बैठक के दौरान इसका पुरजोर विरोध किया गया. व्यवसायियों ने होल्डिंग टैक्स का मामला झारखंड सरकार के कार्यालय में विचाराधीन होने तथा दूसरी ओर नगर प्रशासन भय का माहौल बनाकर व्यापारियों को परेशान करने का आरोप लगाया. व्यवसायियों ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किये जाने की बात कही. इसे भी पढ़ें - रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-nda-candidate-sunita-chowdhary-voted-with-the-whole-family/">रामगढ़

विधानसभा उपचुनाव : एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान

बंदी से मेडिकल दुकानों और शिक्षण संस्थानों को अलग रखा गया

इसी क्रम में सोमवार की सुबह 8 बजे मशाल जुलूस निकाला गया. जो काली मंडा परिसर से निकल कर शहीदस्मारक तक गया. साथ ही व्यवसायियों ने सोमवार को दुकान बंद रखने का भी निर्णय लिया. इस बंदी से मेडिकल दुकानों व  शिक्षण संस्थानों को अलग रखा गया है.  बैठक की अध्यक्षता उमेश बरनवाल व संचालन शैलेन्द्र सिंह ने किया. मौके पर समाजसेवी मनोज रजक, बसंत मेहता, प्रेमांशु कुमार, सुनील साहू, रवि कुमार, महेश वर्मा, पवन गोस्वामी,  प्रदीप चौधरी, उमा विश्वकर्मा, दीपक सोनी, सोनू विश्वकर्मा, सुनील कुमार, विनय मोदी, जनार्दन मोदी, इंद्रदेव दास, त्रिलोचन मेहता, उत्तम कुमार, चंदन साहू, बिट्टू कुमार, सिकंदर कुमार, सुनील कुमार, रमेश कुमार, संजय वस्त्रालय, मथुरा राणा, रंजीत सिंह, संतोष गुप्ता ,अजय स्टोर, नीरज कन्वे, हीरा लाल, सुंडी राकेश हार्डवेयर, कृष्णा साहू ,धीरू आर्य ,दिलीप कंप्रेसर, दिलीप स्टोर रामदेवरा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - 14">https://lagatar.in/inter-exam-to-be-held-from-march-14-college-did-not-give-admit-card-to-students-matter-reached-hc/">14

मार्च से होनी है इंटर की परीक्षा, छात्रों को कॉलेज ने नहीं दिया एडमिट कार्ड, HC पहुंचा मामला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही