Search

 
 
 

कोडरमा : पंचायत भवन में आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

 
Koderma : जिले के मरकच्चो प्रखंड के कादोडीह पंचायत सचिवालय में मुखिया ने स्थायी आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया. मुखिया केदार महतो, प्रखंड उपप्रमुख प्रतिनिधि जनार्दन यादव, उपमुखिया राजेन्द्र वर्मा ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/cricket-will-rise-in-ranchi-team-india-and-south-africa-players-arriving-today/">रांची

में चढ़ेगा क्रिकेट का खुमार, आज पहुंच रहे टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी

इस केंद्र से लोगों को मिलेगा लाभ

मुखिया केदार महतो ने कहा कि आधार कार्ड बनवाने और सुधार करवाने के लिए लोगों को यहां-वहां भटकना पड़ता था. अब पंचायत भवन में ही आधार का काम शुरू हो रहा हैं. पंचायत के लोगों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें - ज्ञानवापी">https://lagatar.in/gyanvapi-case-shivling-or-fountain-decision-on-carbon-dating-today/">ज्ञानवापी

केस : शिवलिंग या फव्वारा, कार्बन डेटिंग पर फैसला आज

बैंकिंग सेवाएं भी उपलब्ध रहेगी

प्रज्ञा केंद्र सह आधार सेवा केंद्र के संचालक कमलेश कुमार साव ने कहा कि अब नियमित रूप से नए आधार कार्ड बनाना, सुधार करना, साथ ही सीएससी से जुड़ी अन्य सेवाए जैसे जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित बैंकिंग सेवाएं भी उपलब्ध रहेगी.इस मौक़े पर केदार साव,कार्तिक प्रसाद वर्मा,रामप्रवेश पासवान,उमेश वर्मा,सुरेश साव,पंकज साव,गुलाम खान,राजेश पासवान,प्रीति देवी,मनोज वर्मा,आदि सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - अभिनेता">https://lagatar.in/actor-arun-bali-passed-away-breathed-his-last-at-4-30-am/">अभिनेता

अरुण बाली का निधन, सुबह 4.30 बजे ली अंतिम सांस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही