Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

koderma : आगामी बोर्ड परीक्षाओं में कोडरमा जिले के सरकारी विद्यालयों की छात्र-छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन हो, इसके लिए जिला प्रशासन कोडरमा कटिबद्ध है. डीसी आदित्य रंजन की पहल पर प्रोजेक्ट रेल 2.0 के माध्यम से कोडरमा जिले के सभी विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ किया गया. प्री-बोर्ड परीक्षा के तहत 10वीं के छात्र-छात्राओं का गणित एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं का विज्ञान, वाणिज्य, कला से अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गई. प्रोजेक्ट रेल के तहत हो रहे इस प्री-बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. प्री बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई. सभी विद्यालयों में प्रथम पाली में 10वीं और दूसरी पाली में 12वीं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली गई. बोर्ड परीक्षा के अनुकूल बोर्ड रॉल नबंर के अनुसार छात्र-छात्राओं को क्लास में कतारबद्ध बैठाया गया. प्री-बोर्ड परीक्षा का अपने-अपने प्रखंड अंतर्गत बीडीओ, सीओ व पीएमयू सदस्यों द्वारा निरीक्षण भी किया गया. ज्ञात हो कि प्रश्नपत्र का पैंटर्न मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को ध्यान में रखकर शिक्षकों की गठित टीम द्वारा तैयार की गई थी. [caption id="attachment_553661" align="alignnone" width="1040"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/13rc_m_129_13022023_1.jpg"

alt="कोडरमा : प्री-बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र व छात्राएं " width="1040" height="480" /> कोडरमा : प्री-बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र व छात्राएं[/caption] इसे भी पढ़ें : WPL">https://lagatar.in/wpl-smriti-mandhana-got-the-highest-bid-australias-ashley-gardner-got-3-20-crores/">WPL

: स्मृति मंधाना की सबसे ज्यादा लगी बोली, ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर को मिले 3.20 करोड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही