Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : हाइवा एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन धरना शुरू समेत 4 खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma: कोडरमा थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाले ऐसपोंड के ट्रांसपोर्टिंग से स्थानीय हाइवा मालिकों को वंचित किए जाने के विरोध में हाइवा एसोसिएशन के बैनर तले हाइवा मालिकों ने केटीपीएस के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं. हाइवा मालिकों का कहना है कि हमलोग विगत कई वर्षों से ऐस ट्रांसपोर्टिंग का काम कर रहे थे लेकिन, प्रबंधन द्वारा अचानक 25 सितंबर को बिना सूचना दिए स्थानीय हाइवा के द्वारा ट्रांसपोर्टिंग बंद कर दिया गया. इसके जगह पर हरियाणा और पंजाब से हाइवा लाकर ट्रांसपोर्टिंग का काम कराया जा रहा है. एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि स्थानीय हाइवा के बंद हो जाने से यहां के लोगों के रोजी-रोटी पर आफत आ गई है. उन्होंने कहा कि डीवीसी प्रबंधन शीघ्र इस पर विचार करें और ऐस ट्रांसपोर्टिंग में स्थानीय हाइवा उपयोग में लाया जाए अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा. इस दौरान सूरज कुमार, रतन कुमार, बलदेव कुमार, ऋषभ कुमार, महेंद्र यादव, दिवेश कुमार, नंदू राणा, राजेंद्र कुशवाहा, अख्तर अंसारी, महेश यादव सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :लापरवाही">https://lagatar.in/many-news-including-kolhan-arrived-from-ranchi-to-investigate-the-case-of-death-due-to-negligence/">लापरवाही

से मौत मामले में जांच करने रांची से पहुंची टीम समेत कोल्हान की कई खबरें
दूसरी खबर

दुर्गा पूजा के दौरान प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/14rc_m_149_14102023_1-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Koderma:। दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर शनिवार को जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा दुर्गा पूजा को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया और लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व को मनाने की अपील की गई. वहीं, थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर इलाके के असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी निगाह है. दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती की जाएगी. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रहेगी. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर नजर पड़ने पर इसकी सूचना पुलिस को दे. तीसरी खबर

महिला आरक्षण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/14rc_m_113_14102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />   Koderma: झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कोडरमा स्कूल सहोदया कंपलेक्स द्वारा इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का विषय था महिला आरक्षण - महिला सशक्तिकरण, जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल, जीएस पब्लिक स्कूल, मेरिडियन एकादमी, शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय, मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी, इकरा पब्लिक स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल, बीआर इंटरनेशनल स्कूल, कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर बच्चों ने के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें :भईया">https://lagatar.in/along-with-brother-corrupt-officials-will-also-go-to-jail-satyendra-nath-tiwari/">भईया

जी के साथ-साथ भ्रष्ट पदाधिकारी भी जायेंगे जेल : सत्येंद्र नाथ तिवारी
चौथी खबर

अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक संपन्न

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/14rc_m_143_14102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Koderma: जयनगर भाकपा माले के संगठन अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक जयनगर पार्टी कार्यालय में किसान महासभा जिला संयोजक मुन्ना यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से माले जिला सचिव राजेंद्र मेहता उपस्थित थे. इस बैठक में किसान महासभा का 11 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया. कमेटी की बैठक में असगर अंसारी, चांद अख्तर इस्लाम अंसारी, मरकच्चो प्रखंड से अशोक यादव, सरजू यादव, जुगल यादव, डोमचांच प्रखंड से कृष्णकांत मेहता, राजेंद्र साव, कोडरमा प्रखंड से सरजू साव को शामिल किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बड़े पैमाने पर किसान महासभा का सदस्य अभियान चलाकर किसानों के सवाल को लेकर आंदोलन किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही