Search

 
 
 

कोडरमा : नववर्ष पर बच्चों के बीच इनरव्हील क्लब ने बांटी खुशियां

 
Koderma : इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में नववर्ष की सुबह ब्लॉक मैदान स्थित पार्क के बाहर खेल रहे बच्चों के बीच नववर्ष का जश्न मनाया गया. क्लब के सदस्यों ने आसपास घूम रहे बच्चों को इकट्ठा करते हुए नववर्ष की बधाई दी और उनके बीच टॉफी, बिस्किट और बांटे. एक साथ मिलकर नववर्ष के आगमन पर जश्न मनाया. साथ ही बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया. इसे भी पढ़ें– नागपुरी">https://lagatar.in/nagpuri-actress-isha-alia-murder-case-west-bengal-police-reaches-ranchi-for-investigation/">नागपुरी

अभिनेत्री ईशा आलिया हत्याकांड: जांच के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस पहुंची रांची
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/iii-2.jpg"

alt="" width="500" height="500" />

सौगात पाकर बच्चों के चेहरे खिले

पार्क घूम रहे बच्चों को अचानक उपहार की सौगात मिलने से उनकी खुशी दोगुनी हो गई. उत्साह से लबरेज बच्चों ने भी इनरव्हील क्लब के सदस्यों को नववर्ष की बधाई दी और जमकर जश्न मनाया. इस मौके पर इनरव्हील के सदस्यों ने कहा कि नववर्ष पर मासूम बच्चों के बीच खुशियां बांटने पर असीम संतुष्टि मिली है. वहीं अध्यक्ष मंजू कंधेवे ने जिलेवासियों को नववर्ष की शुभकामना दी. उन्होंने मानव सेवा पर जोर दिया. क्लब द्वारा बड़े-बड़े प्रोजेक्ट करने की बात कही गई और नये साल को यादगार बनाने का संकल्प लिया. मौके पर क्लब की कोषाध्यक्ष कंचन भदानी, बीपी सरिता विजय, पीपी अमरजीत छाबड़ा, ज्योति शंघाई, आरती आर्य प्रिया, अलीशा समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें– रघुवर">https://lagatar.in/raghuvar-das-worshiped-bhagwan-bhaskar-and-rajesh-thakur-went-to-chhinnamastika-temple-and-asked-for-the-prosperity-of-the-state/">रघुवर

दास ने भगवान भास्कर तो राजेश ठाकुर ने छिन्नमस्तिका मंदिर जाकर मांगी राज्य की खुशहाली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही