Search

कोडरमा : अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

बिना चालान के साथ खनिज परिवहन करते 3 वाहन जब्त, प्राथमिकी दर्ज Koderma : जिला अंतर्गत बिना चालान, गलत चालान, ओवरलोड वाहन समेत खनन का परिवहन करते हुए कई तरह की शिकायतें मिली रही थी, जिस पर जिला खनन टास्क फोर्स ने कार्रवाई की है. नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाकर सख्त निर्देश दिया है. सोमवार देर रात को अनुमंडल पदाधिकारी सह खनन टास्क फोर्स के सदस्य संदीप कुमार मीणा के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत निरूपहाड़ी और नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारडीह में चला. इस अभियान में वाहन चेकिंग के दौरान बिना चालान के स्टोन चिप्स लदे दो ट्रैक्टर को जब्त करते हुए दोनों वाहन के चालकों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई. इस दौरान भागने की कोशिश कर रहे एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके अतिरिक्त नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारडीह बिना चालान के बोल्डर से लदे ट्रक को पकड़ा गया. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-state-was-destroyed-in-the-four-years-of-hemant-government-this-government-is-a-guest-for-very-short-days-babulal/">धनबाद:

हेमंत सरकार के चार वर्षों में राज्य का विनाश हुआ, यह सरकार बहुत कम दिनों की मेहमान : बाबूलाल

गड़बड़ी करने पर कानून सम्मत कार्रवाई : अनुमंडल पदाधिकारी

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि बिना खनिज परिवहन चालान, गलत चालान, अवधि समाप्त परिवहन चालान, बिना लाईसेंस और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ वाहन चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा. वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना खनिज परिवहन चालान, अवधि समाप्त परिवहन चालान, बिना लाईसेंस और ओवरलोड वाहन चलाते पकड़े जाने पर विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर जिला खनन पदाधिकारी दारोगा राय व पुलिस बल के जवान मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-legal-information-given-to-people-by-taking-out-prabhat-pheri/">पाकुड़

: प्रभातफेरी निकाल कर लोगों को दी गई कानूनी जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp