Search

 
 
 

कोडरमा : इंटर डिस्ट्रिक अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट, 10 तक प्रपत्र करें जमा

 
Koderma: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में इंटर डिस्ट्रिक अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. जेएससीए ने इच्छुक व योग्य खिलाड़ियों को आधार कार्ड, आधार अपडेट हिस्ट्री, दो पासपोर्ट साइज फोटो, साल 2021-22, 22-23 और 23-24 का मार्कशीट, माता-पिता का वोटर आई कार्ड, डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट जमा करने को कहा है. बीसीसीआई के निर्देशानुसार 10 दिनों के अंदर सही कागजात वालों का एबीपी टेस्ट करवाया जाएगा. आपको बता दें कि एबीपी टेस्ट में पास करने वाले खिलाड़ियों को ही जिला टीम में खेलने को मौका मिलेगा. खिलाड़ी उपरोक्त सभी कागजात केडीसीए के पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, सोनू खान, ओम प्रकाश और विशाल कुमार के पास जमा कर सकते हैं. निर्धारित तिथि के बाद कागजात जमा करने से खिलाड़ियों को कोई फायदा नहीं मिलेगा, क्योंकि 10 जनवरी के बाद खिलाड़ियों के सभी पेपर जांच के लिए जेएससीए भेज दिए जाएंगे. यह जानकारी केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह ने दी. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-no-electricity-in-the-village-for-four-years-childrens-swing-made-of-wire/">लातेहार

: चार सालों से गांव में बिजली नहीं, तार बना बच्चों का झूला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही