Search

 
 
 

कोडरमा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संगठनों का संयुक्त कार्यक्रम, साझा किए विचार

 
Koderma/JhumriTilaya: ‘दरिया की कसम, मौजों की कसम, यह तानाबाना बदलेगा, तुम बोलोगी मुंह खोलोगी, तब ही तो जमाना बदलेगा’. गीत की शुरुआत के साथ अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा), भारत ज्ञान विज्ञान समिति (बीजीभीएस) और सीटू के संयुक्त तत्वावधान में वीर कुंवर सिंह चौक स्थित अवध्या क्लासेस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. और महिलाओं के मुद्दे पर चर्चा की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवा जिला संयोजक पूर्णिमा राय ने की. जबकि संचालन समता ज्ञान विज्ञान समिति की संयोजिका अनीता कुमारी ने की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि जब भी महिलाओं के श्रम का हिसाब किया जायेगा. विश्व इतिहास की सबसे बड़ी चोरी पकड़ी जाएगी. इसलिए महिलाओं के श्रम का सम्मान करना होगा. केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते बढ़ती मंहगाई, गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम का सीधा असर महिलाओं पर पड़ रहा है. जिसके खिलाफ महिलाओं को एकजुट होना होगा. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fire-in-house-located-in-chirkunda-ward-number-21-property-burnt-to-ashes/35090/">धनबाद:

चिरकुंडा वार्ड संख्या 21 स्थित घर में लगी आग, संपत्ति जलकर राख [caption id="attachment_35161" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/03/55-1.jpg"

alt="अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संगठनों का संयुक्त कार्यक्रम" width="600" height="400" /> अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संगठनों का संयुक्त कार्यक्रम[/caption]

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विचार साझा

किसान सभा के असीम सरकार ने कहा कि, एक तरफ महिलाएं सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं.  दूसरी तरफ आये दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़, बलात्कार, दहेज हत्या जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने वाली सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति के जिला सचिव दिनेश रविदास ने कहा कि, मोदी सरकार के निजीकरण की नीति और श्रम कानूनों में संशोधन व उनके अधिकार छीने जाने से महिलाओं पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा. निर्माण मजदूर यूनियन के संयोजक प्रेम प्रकाश ने कहा कि, महिलाओं को आज भी दोयम दर्जे का नागरिक समझा जाता है. बिल्डिंग निर्माण के काम में लगे महिला मजदूरों को मजदूरी कम दिया जाता है. महिलाएं यौन उत्पीड़न की शिकार होती हैं. इसके खिलाफ भी महिलाओं को बोलना होगा. बीजीभीएस के जिलाध्यक्ष रामरतन अवध्या ने महिला संगठन को मजबूत कर एकजुट संघर्ष का आह्वान किया. कार्यक्रम में सीटू नेता महेन्द्र तुरी, रिंकु देवी, मीना देवी, पुनम देवी, जगरानी देवी, बबीता देवी, सुषमा देवी, गायत्री देवी, रूबी देवी, संगीता देवी, अनीता देवी, पिंकी देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं. [caption id="attachment_35156" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/03/1-11.jpg"

alt="अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संगठनों का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित" width="600" height="400" /> अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संगठनों का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित[/caption] इसे भी पढ़ें- कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-special-kovid-19-vaccination-organized-on-international-womens-day/35124/">कोडरमा:

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कोविड-19 टीकाकरण का आयोजन
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही