Koderma : बीते कुछ दिनों में हुई बाइक चोरी की घटना को लेकर तिलैया पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन किया है. पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 5 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार चोरों के पास से 5 बाइक जब्त किये गये है. दरअसल दुर्गा पूजा में तिलैया थाना क्षेत्र से 5 मोटरसाइकिल की चोरी हुई थी और इसी मामले की छानबीन में 3 युवक मोटरसाइकिल की रेकी करते हुए पाए गए थे. पुलिस के द्वारा पूछताछ में तीनों युवकों ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके आधार पर बिहार के गया से गिरोह के दो अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया. इस मामले में पुलिस ने चोरों के पास से दो मास्टर चाबी भी बरामद की है, जिससे गिरोह के सदस्य मोटरसाइकिल के लॉक तोड़कर बाइक लेकर फरार हो जाते थे. यह गिरोह ऑनलाइन मोटरसाइकिल की तस्वीरें ग्राहकों को भेजकर बाइक बेचने का काम किया करता था. पुलिस को चोरी की मोटरसाइकिल बेचे जाने के बाद ऑनलाइन पेमेंट के सबूत भी मिले. सभी अपराधी पहले भी कई कांडों में जेल जा चुका है. मामले की जानकारी देते हुए तिलैया थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर ने बताया कि गिरोह के तीन लोग मोटरसाइकिल चोरी करने का काम किया करते थे, जबकि गिरोह के 2 सदस्य चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने का काम किया करते थे. इसे भी पढ़ें–कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-encroachment-of-river-being-done-by-land-mafia/">कोडरमा
: भू-माफियाओं द्वारा किया जा रहा नदी का अतिक्रमण [wpse_comments_template]
: भू-माफियाओं द्वारा किया जा रहा नदी का अतिक्रमण [wpse_comments_template]
Leave a Comment