Search

 
 
 

कोडरमा : 9 माह बाद फिर से शुरू हुई ढ़िबरा व्यवसायी अर्जुन साव हत्याकांड की जांच

 
Koderma : 9 माह बाद एक बार फिर से ढ़िबरा व्यवसायी अर्जुन साव हत्या मामले की जांच शुरू हुई. बीते सोमवार यानी 6 फरवरी को घटनास्थल पर मजिस्ट्रेट जांच करने एसडीओ संदीप मीना पहुंचे. इस दौरान एसडीओ ने अंबदाहा जंगल स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. साथ ही घटनास्थल के चारों तरफ की वीडियोग्राफी की गई. एसडीओ ने अर्जुन साव की पत्नी और बेटे से मामले की पूरी जानकारी ली. इसके पहले इस मामले की जांच सीआईडी भी कर चुकी है. जिसकी रिपोर्ट सीआईडी को सौंप दी गई है. अब इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच तेज हो गई है. इसे भी पढ़ें - PLFI">https://lagatar.in/plfis-area-commander-jetha-kachhap-got-bail-from-the-high-court/">PLFI

के एरिया कमांडर जेठा कच्छप को हाईकोर्ट से मिली बेल

13 अप्रैल 2022 को शव बरामद हुआ था 

बता दें कि ढिबरा व्यवसायी अर्जुन साव को पुलिस हिरासत में लिये जाने के बाद 13 अप्रैल 2022 को अंबादाहा जंगल के समीप संदिग्ध स्थिति में शव बरामद हुआ था. जिसके बाद अर्जुन साव के परिजनों ने तत्कालीन थाना प्रभारी शशिकांत कुमार, एएसआई विकास कुमार पासवान, एसआई सतीश पांडेय सहित पांच अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. वहीं एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी सहित मामले में शामिल अन्य कर्मियों को सस्पेंड कर दिया था, लेकिन उन पुलिसकर्मियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और ना ही अबतक मौत मामले की जांच पूरी हुई है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-high-court-refuses-to-grant-bail-to-accused-irfan-alias-zuber/">रांची

हिंसा मामला : आरोपी इरफान उर्फ जुबेर को बेल देने से हाईकोर्ट ने किया इनकार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही