Search

 
 
 

कोडरमा: जगदीश लाल सलूजा बने कोडरमा के विशेष लोक अभियोजक

 
Koderma: वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश लाल सलूजा को कोडरमा का विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है. झारखंड लॉ ऑफिसर रुल 2018 के तहत गठित चयन समिति की अनुशंसा पर सलूजा की नियुक्ति हुई है. कोडरमा व्यवहार न्यायालय में हरिजन, आदिवासी अत्याचार अधिनियम के तहत वादों में अभियोजन की ओर से जगदीश लाल सलूजा भाग लेंगे. 1983 से कोडरमा व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में श्री सलूजा कार्यरत हैं. पिछले कई वर्षों से वे अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भी है. साथ ही वकालत के दौरान लगभग 12 वर्षों तक अपर लोक अभियोजक के रूप में भी उन्होंने कार्य किया है. उनकी नियुक्ति पर अधिवक्ता संघ के कई सदस्यों ने उन्हें बधाई दी. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-mannat-restaurant-scuffles-with-burmese-police-who-went-to-arrest-the-criminal/">जमशेदपुर:

मन्नत रेस्टोरेंट में अपराधी को गिरफ्तार करने गयी बर्मामाइंस पुलिस से धक्का-मुक्की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही