Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : जैन धर्मावलंबियों ने उत्तम संयम धर्म के रूप में मनाया

Advertisement
Advertisement
Koderma: झुमरीतिलैया जैन धर्म का पर्वाधीराज दसलक्षण पर्यूषण का छठा दिन जैन धर्मावलंबियों ने उत्तम संयम धर्म के रूप में मनाया. झुमरीतिलैया में धर्म और ज्ञान की गंगा बहा रहे महासंत जैन मुनि श्री 108 सुयश सागर गुरुदेव ने अपनी पीयूष वाणी मे भक्तजनों को कहा कि संयम समझने का नहीं अंतरंग में उतारने का विषय है. संयम व्यक्ति को पूज्य और वंदनीय बनाता है और इसको देव भी नमस्कार करते हैं. बिना संयम के मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती है. दूसरों पर कंट्रोल नहीं अपने पर कंट्रोल करो जीवन को संयमित और नियंत्रित बनाना ही संयम है. मनुष्य को बाहर से नहीं अंदर से जागने की आवश्यकता है. इंद्रियों पर कंट्रोल करके ही संयम धर्म को धारण किया जा सकता है. मनुष्य को हमेशा विवेक पूर्वक काम करना चाहिए यत्न पूर्वक कार्य करने से ही संयम होता है. नियम और संयम के साथ जीवन जीना चाहिए इसके बिना मनुष्य भी पशु के समान है. योगी का जीवन हमेशा स्वतंत्र जीवन होता है और मन को अपने अनुसार चलाते हैं परंतु भोगी व्यक्ति मन का गुलाम बन कर जीते हैं. निग्रंथ के बिना निर्वाण की प्राप्ति नहीं हो सकती हैं संसार के बंधन को तोड़ कर संयम धर्म को धारण किया जा सकता है,अपने को व्यवस्थित बना लेना ही संयम है,प्राणों को छोड़कर प्रण को धारण करने वाला ही संयमी होता है. इसे भी पढ़ें :चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-dhoti-sari-distributed-among-the-beneficiaries-appeal-to-take-benefit-of-the-scheme/">चंदवा

: लाभुकों के बीचे बांटे गये धोती-साड़ी, योजना का लाभ लेने की अपील
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/24rc_m_285_24092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  

धूप दशमी का पर्व मनाया गया

आज दोनों मंदिरों में बड़े ही भक्ति भाव पूर्वक भक्त जनों के द्वारा धूप दशमी का पर्व मनाया गया. विश्व शांति मंत्रों को बोलकर कर्मों की निर्जरा के लिए धूप अग्नि में विसर्जित किया गया. पर्यूषण महापर्व पर निर्जल उपवास कर रहे वृत्तियों को समाज के मंत्री ललित सेठी, उपाध्यक्ष कमल सेठी, कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र झाझंरी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काला, भंडारी सुनील सेठी, जय कुमार गंगवाल, मंदिर निर्माण कमेटी के संयोजक सुरेश झाझंरी सुशील छाबड़ा एवं पार्षद पिंकी जैन ने सभी व्रतधारियों को नमन करते हुए उसकी अनुमोदना की 10 लक्षण व्रत धारी जयकुमार गंगवाल सुरेंद्र काला,कमल जैन शैलेश छाबड़ा,संजय गंगवाल, मनोज गंगवाल, अक्षय गंगवाल, अंकित ठोलिया, प्रशमसेठी जोंटी काला ने गुरुदेव सुयश सागर को श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया प्रातः विधान अभिषेक पूजा में श्रद्धालु भक्तों को शशि छाबड़ा और सुबोध गंगवाल अपने भक्ति मय संगीत भजनों से लोगों को भाव विभोर कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-tribute-paid-to-late-journalist-amit-mishra-at-the-press-club-on-his-first-death-anniversary/">रांचीः

दिवंगत पत्रकार अमित मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब में दी गई श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही