Search

 
 
 

कोडरमा : दीक्षार्थी ब्रह्मचारी संतोष को प्रदान की गई जैनेश्वरी दीक्षा

 
Koderma : विश्व शांति महायज्ञ के चौथे दिन जैन संत गुरुदेव विशल्य सागर ने अपने हाथों से दीक्षार्थी ब्रह्मचारी संतोष को जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान की. जैन धर्म के विधि-विधान संस्कारों से सुसज्जित कर उन्हें गुरुदेव ने ऐलक दीक्षा प्रदान की. उनका नया नामकरण करके उनका तत्वार्थ सागर मुनिराज नाम रखा गया. दीक्षा के ऐसा अद्भुत कार्यक्रम में भारतवर्ष के कई राज्यों से सैकड़ों जैन धर्मावलंबी शामिल हुए. दीक्षार्थी संतोष ने मुनि श्री के चरणों में शीश झुका कर दीक्षा देने का आग्रह किया. मुनि श्री ने सर्वप्रथम केश लोंच कर माथे पर साथिया बना कर ऐलक दीक्षा के संस्कार किया. इस अवसर पर मुनि श्री 108 विशल्य सागर मुनिराज ने कहा कि जैन धर्म में दीक्षा के बिना मोक्ष प्राप्त नहीं किया जा सकता है. जेनेस्वरी दीक्षा आग पर चलने का नाम है, दुनिया की सभी मोह माया को त्याग कर आत्म कल्याण में लगना ही कार्य है, दीक्षा के बाद बिना बर्तन के एक ही समय हाथों में भोजन करना, पैदल पूरी दुनिया का भ्रमण करने के साथ कम सोना, किसी भी प्रकार का परिग्रह नही रखना है, केवल तीन उपकरण पीछी, कमण्डल और शास्त्र ही अब आप के साथ रहेगा बाकी किसी भी तरह की भौतिक चीजों का संग्रह नहीं रखना है, और अब किसी से मोह माया नहीं रखना है. इसे भी पढ़ें–तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-deadly-attack-on-a-woman-sleeping-in-the-house-accused-arrested/">तांतनगर

: घर में सोयी महिला पर राॅड से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/KODARMA-JAIN-2-300x200.jpeg"

alt="" width="300" height="200" />

जैन महिला समाज ने किया डांडिया का भव्य कार्यक्रम

सभी को एक समान देखना है और आशीर्वाद देना है. प्रभु भक्ति दुनिया की सर्वोच्च भक्ति है. हमें अपने जीवन में ऐसे बड़े-बड़े धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ करते रहना चाहिए तभी पाप कर्मों से छुटकारा मिले. इस पवित्र पावन दीक्षा कार्यक्रम के पश्चात जैन महिला समाज ने डांडिया का भव्य कार्यक्रम किया. भगवान की भक्ति और गुरुदेव के जयकारों से मिश्रित भजन और संगीत प्रस्तुत किए. इस महा अनुष्ठान को सफल बनाने में रायपुर से आए विद्वान प्रतिष्ठा चार्य अजीत जैन शास्त्री, अलका दीदी, भारती दीदी ,कविराज अखिलेश बंसल, सुरेश झाझंरी, किशोर पांड्या, विधान संयोजक नरेंद्र झाझंरी, राज छाबड़ा, दिलीप बाकलीवाल, पंडित अभिषेक शास्त्री, चतुर्मास संयोजक सुरेंद्र काला, मीडिया प्रभारी नवीन जैन राजकुमार अजमेरा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-water-supply-is-closed-in-birsanagar-for-six-days-jmm-leaders-meet-jnac-city-manager/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में छह दिनों से बंद है जलापूर्ति, झामुमो नेताओं ने की जेएनएसी नगर प्रबंधक से मुलाकात [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही