Search

 
 
 

कोडरमा : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा जेबीकेएसएस

 
Domchanch(koderma) : जेबीकेएसएस विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है. लक्ष्य कान्वेंट स्कूल डोमचांच में जेबीकेएसएस के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें संगठन विस्तार पर चर्चा की गई. ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने पर जोर दिया गया. साथ ही 2024 के चुनाव की रूपरेखा तैयार की गयी. चूड़ा दही भोज पर भी चर्चा की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज यादव, विशिष्ठ अतिथि झारखंडी सुभाष यादव मौजूद रहे. वहीं बैठक की अध्यक्षता संतोष यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष (तिलैया) ने की. मौके पर संतोष यादव ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में झारखंड के सभी विधानसभा सीटों पर लोकप्रिय जयराम महतो की पार्टी जेबीकेएसएस के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हाथ आजमायेंगे. उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में जयराम महतो की सरकार बनेगी. बैठक में विकास सिंह, मनदीप, सुजीत यादव, आशीष ,योगेंद्र यादव, रोहित सिंह, स्वरूप यादव, पवन यादव, सरवन कुमार, दिलीप यादव ,सुनील कुमार बिट्टू यादव समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/campaign-against-corruption-will-not-stop-all-corrupt-people-will-go-to-jail-pratul-shahdev/">भ्रष्टाचार

के खिलाफ नहीं रूकेगा अभियान, सारे भ्रष्टाचारी जाएंगे जेल : प्रतुल शाहदेव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही