Search

 
 
 

कोडरमा : जीवन सवेरा फाउंडेशन ने जरुरतमंदों के बीच बांटे कंबल

 
Koderma : जिले में शीतलहर कहर बरपा रही है. सड़कों पर रैनबसेरा करने वालों का ठंड में हाल बेहाल है. ऐसे में झुमरीतिलैया के जाने-माने उद्योगपति अंकित कुमार और समाजसेवी पप्पू शर्मा ने गरीब और जरुरतमंदों के बीच कंबल बांटे. कंबल का वितरण जीवन सवेरा फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया. इस दौरान अंकित कुमार ने जीवन सवेरा फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की. साथ ही उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता परमेश्वर लाल शर्मा और स्वर्गीय माता गीता देवी को याद किया,

जरूरतमंदों की सहायता फाउंडेशन की पहली प्राथमिकता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-11-copy-4.jpg"

alt="" width="1200" height="800" /> जीवन सवेरा फाउंडेशन के डायरेक्टर उदय चंद्र किशोर ने कहा कि हर एक जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनकी पहली प्राथमिकता है. कंबल वितरण में मुखिया कल्याणी देवी और उप मुखिया धीरज कुमार ने भी अपना योगदान दिया. कंबल वितरण समारोह में फाउंडेशन के डायरेक्टर सरवर हयात खान, सनी भाटिया फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर सह पंचायती राज झारखंड सरकार के प्रशिक्षक सुजीत नायक, युवा समाजसेवी कुलबीर यादव, किशोर कुमार, महेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही