Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : जेवर दुकान से लाखों की चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

Koderma :   जयनगर थाना क्षेत्र के पिपचो चौक स्थिति एक जेवर दुकान से देर रात लाखों के गहने की चोरी हो गयी. यह चोरी सुरेश स्वर्णकार के जेवर दुकान में हुई है. चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है.  सीसीटीवी फूटेज के अनुसार, देर रात 2 बजे चोर ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी करने वाले अपराधी चोरी के कई सामानों के साथ लेस थे.  सीसीटीवी कैमरे में चोरों के चेहरे भी साफ नजर आ रहे हैं. घटना के बाद जेवर दुकान के मालिक सदमे में हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-police-arrested-51-prize-naxalites-militants/">झारखंड

पुलिस ने 51 इनामी नक्सली व उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

20 लाख से अधिक के सोने और चांदी के गहनों की हुई चोरी

जेवर दुकान के मालिक सुरेश स्वर्णकार ने बताया कि दुकान से करीब 20 लाख से अधिक के सोने और चांदी के गहने की चोरी हुई है. वहीं पुलिस भी घटनास्थल में पहुंचकर छानबीन में जुट गयी है. थाना प्रभारी ऋषिकेश सिन्हा ने बताया कि सभी चोरों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहे हैं. जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे और उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. खबर लिखे जाने तक थाना में एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें : महालया">https://lagatar.in/mother-durga-comes-to-earth-on-the-day-of-mahalaya-on-this-day-sculptors-prepare-the-eyes-of-the-mother/">महालया

के दिन पृथ्वी पर आती हैं मां दुर्गा, इस दिन मूर्तिकार मां की आखें करते हैं तैयार

रात में इलाके में नहीं होती है पेट्रोलिंग

घटना के बाद पूरे प्रखंड में यह चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग के बीच यह भी सुनने को आ रहा है कि अगर रात में इस इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग होती तो यह घटना नहीं घटती. पुलिस केवल दिन में पेट्रोलिंग करती है. जबकि रात में यहां पेट्रोलिंग नहीं की जाती. लोगों के बीच यह भी कहासुनी है कि चोर कही दूर के हैं. इसीलिए उनके चेहरे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हैं. इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड">https://lagatar.in/uttarakhands-ankita-bhandari-murder-case-family-not-satisfied-with-the-postmortem-report/">उत्तराखंड

का अंकिता भंडारी हत्याकांड : पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं परिजन, अंतिम संस्कार को राजी नहीं, विरोध-प्रदर्शन जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही