Search

 
 
 

कोडरमा: पासावा के राष्ट्रीय सम्मलेन में झारखंड प्रदेश सचिव सम्मानित

 
Koderma: प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का नौवां राष्ट्रीय सम्मलेन जयपुर में आयोजित हुआ. पासावा के तीनदिवसीय सम्मलेन में झुमरीतिलैया के तौफिक हुसैन को सम्मानित किया गया. झुमरीतिलैया के चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल प्रबंधक सह प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन झारखंड के प्रदेश सचिव तौफिक हुसैन को बेहतर कार्य के लिए आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड व देश में बेस्ट मीडिया प्रचारक के लिए सम्मानित किया गया. इस सम्मलेन के मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव मौजूद थे. इसके अलावा ईराक अम्बेशी अब्दुल ज़ब्बर एच नवाफ़, डॉ अमर अब्दुल्लाह, डॉ संजय पाण्डेय एसपी वर्मा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अलोक दूबे और एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सलाहकार डॉ फरज़ाना शकील और कार्यालय सचिव फौजया खान ने किया. रामेश्वर उरांव ने सम्मेलन में प्राइवेट स्कूलों द्वारा दिए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और झारखंड में निजी विद्यालय के हित के लिए किए जा रहे आरटीई 2019 के नियमावली में संशोधन की बात कही. उन्होंने जमीन बाध्यता के अलावा सरकार द्वारा बहुत जल्द सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों को एक जैसा दर्जा दिए जाने पर पहल करने की बात कही. वहीं प्रदेश अध्यक्ष अलोक दूबे ने एसोसिएशन द्वारा किए गए कार्यों को बताया. इसे भी पढ़ें- जम्‍मू">https://lagatar.in/encounter-in-jammus-kupwara-security-forces-killed-two-terrorists/">जम्‍मू

के कुपवाड़ा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर
विशेष रूप से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और आपने पदाधिकारियों को सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया. सम्मेलन में देश भर से आए पदाधिकारियों को बेहतर कार्य करने के लिए आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया. सम्मेलन में कोडरमा जिला से अनिल कुमार, प्रवीण कुमार बर्णवाल, चतरा से मुमताज़ आलम, निसार अहमद, प्रवीन प्रकाश, रांची से अरविन्द कुमार, संजय कुमार, नुज़ाहिद अंसारी और विपिन टोपो के साथ-साथ प्रदेश सचिव तौफिक हुसैन और प्रदेश अध्यक्ष अलोक दूबे को सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/owaisi-met-the-families-of-the-dead-of-ranchi-violence-said-the-fight-for-justice-will-continue/">रांची

हिंसा के मृतकों के परिजनों से मिले ओवैसी, बोले- इंसाफ के लिए जारी रहेगी लड़ाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही