Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : जितिया पर झूमर का आयोजन, कलाकारों ने पारंपरिक गीतों से बांधा समा

Koderma :  झुमरीतिलैया नगर परिषद के इंदरवा देवी मंडप में जितिया पर्व के अवसर पर धूमधाम से झूमर का आयोजन इंदरवा झूमर आयोजन समिति के द्वारा किया गया़. दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता व आयोजन समिति के संरक्षक विनोद कुमार यादव एवं इंदरवा के गणमान्य लोगों के द्वारा किया गया़. इस कार्यक्रम में दूर-दूर से आदिवासी कलाकारों एवं स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित किया गया था़. जिन्होंने आदिवासी गीत और झूमर गीतों पर शानदार समा बांधा और देर रात तक लोग झूमते रहे़. कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ थी़. इस कार्यक्रम को देखने के लिए झुमरीतिलैया शहर समेत तिलैया बस्ती़,  असनाबाद कर्मा, छतरबऱ,  गुमो, मोरियावा़, मङुआटांड़ जगह से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे़. लोग पूरे कार्यक्रम का आनंद लेते दिखे. इस कार्यक्रम में टुकलाल यादव, काशी यादव़़,  मनोज यदुवंशी, बीरेंद्र यादव उर्फ बीरू, अर्जुन यादव, झूमर आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष यादव, उपाध्यक्ष महेंद्र यादव कोषाध्यक्ष राजेंद्र पासवाऩ़, सचिव पवन राम, सह सचिव चंद्रमोहन यादव, कुलदीप राम़़, दिनेश यादव़़, सूरज शर्मा़, संरक्षक व कार्यक्रम के संचालक संजय कुमार शर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में नौजवान मौजूद थे. आदिवासी समाज के मुखिया खुदिया मुंडा अपने दो दर्जन कलाकारों के साथ पूरी तन्मयता के साथ कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे़ और अपनी कला को बिखेर रहे थे़. झूमर का कार्यक्रम जितिया पर्व के अवसर पर लगभग 100 सालों से इंदरवा देवी मंडप के प्रांगण में होते आ रहा है. इसे भी पढ़ें–रिम्सः">https://lagatar.in/rims-patient-discharged-after-three-months-of-bypass-surgery/">रिम्सः

बाइपास सर्जरी के तीन महीने बाद मरीज को मिली छुट्टी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही