Search

 
 
 

कोडरमा : माफिया के चंगुल में झुमरीतिलैया थाना, अब आंदोलन की तैयारी

 
Arun Burnwal   कोडरमा : उचक्का एक व्यक्ति के 56 हजार रुपए लेकर भाग गया. उसने तिलैया थाने में शिकायत की. आरोप है कि थानेदार ने उचक्के से ही सांठगांठ कर ली. SP से शिकायत की गई. फिर भी कुछ नहीं हुआ. माफिया और दलालों से घिरे थानेदार के कारण थाना बदनाम हो चुका है. यहां दलालों की पैरवी के बिना सही काम नहीं होता. यह झुमरीतिलैया थाना की कहानी है. अब राजनीतिक दलों के लोग और सामाजिक कार्यकर्ता आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं. CPI [ML] से जुड़े डी. यादव ने कहा : थाना की हालत शर्मनाक है. हम अपने नेताओं से बात कर रहे हैं. धरना-प्रदर्शन करेंगे. सामाजिक कार्यकर्ता अशोक यादव अकेला ने कहा- थाना में माफियाओं -दलालों का राज है. अब लोगों का गुस्सा फूटने ही वाला है. श्री यादव ने तो पुलिस के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान ही चला रखा है. CPI के जिला सचिव प्रकाश रजक ने कहा कि पूरे जिले में अधिकारियों की मनमानी है. उन्होंने कहा कि कोडरमा में एक दलित की जमीन लूट ली गई. CPI ने सोमवार को इसके खिलाफ धरना दिया. झुमरीतिलैया थाना की भी बहुत शिकायत है. हम ऊपर के अधिकारियों से शिकायत करेंगे. दरअसल, झुमरीतिलैया थाना में तीसरी बार आने के बाद थानेदार अजय सिंह बेलगाम हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि जिस तरह से उनकी लिखित शिकायत SP, DIG, ACB, DGP आदि तक लगातार की जा रही है, वह खतरनाक होगा. वे DSP में पदोन्नति के रास्ते में हैं. संभव है कि उनकी तरक्की ही रुक जाए. यह भी पढ़ें : सस्पेंड">https://lagatar.in/ed-will-soon-file-chargesheet-against-suspended-ias-pooja-singhal-and-ca-suman/">सस्पेंड

IAS पूजा सिंघल व CA सुमन के खिलाफ ईडी जल्द दायर करेगी चार्जशीट [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही