Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: टीबी से बचाव के लिए जेजे कॉलेज के छात्रों को किया गया जागरूक

Koderma: कोडरमा में विश्व यक्ष्मा दिवस के मौके पर यक्ष्मा पदाधिकारियों की ओर से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे टीबी को जड़ से खत्म करने के अभियान के तहत जेजे कॉलेज के छात्रों को जागरूक किया गया. जागरुकता अभियान 24 फरवरी से 24 मार्च तक चलाया जायेगा. डॉ. रमण कुमार जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, प्रकाश कुमार रवि एसटीएलएस के द्वारा छात्र-छात्राओं को टीबी से बचाव की जानकारी दी गयी. डॉ रमण ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति से बिना-संक्रमित व्यक्ति में रोग के फैलने को रोके, टीबी रोगियों की पहचान की जाए. संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क से बचें, यदि आपको नहीं पता कि किसी व्यक्ति को टीबी है, लेकिन वह तेजी से खांस रहा है, तो अपनी नाक और मुंह को ढक लें और दूर चले जाएं. यदि आप में भी ऐसे ही लक्षण उत्पन्न होते हैं, तो प्राथमिक उपचार के लिए अपने चिकित्सक से मिलें. कार्यक्रम में डॉ रमण, प्रकाश कुमार रवि, डॉ. संजय कुमार, विभागाध्यक्ष व जिला यक्ष्मा विभाग के कर्मी व छात्र मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:   गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-mentally-ill-youth-committed-suicide/">गिरिडीह

: मानसिक रूप से बीमार युवक ने की खुदकुशी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही