Search

 
 
 

कोडरमा : झामुमो जिलाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह का निधन, लोगों ने जताया शोक

 
Jaynagar : झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोडरमा जिला अध्यक्ष एवं जयनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम डंडाडीह निवासी श्याम किशोर सिंह का बीती देर शाम आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन से जिले में शोक व्याप्त है. श्याम किशोर सिंह ईमानदार, कर्मठ एवं हंसमुख व्यक्ति थे. उनके निधन पर भाकपा जिला परिषद ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है. शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम, जिला मंत्री प्रकाश रजक, महेश प्रसाद सिंह, पुरुषोत्तम यादव, वीरेंद्र यादव, सोनिया देवी, रंजन कुमार रजक, कयूम उद्दीन, सच्चिदानंद पांडेय, अर्जुन यादव, रामेश्वर यादव, धनंजय यादव, काली सिंह, रामेश्वर चौधरी, किशोर चौधरी, ब्रह्मदेव राणा, दशरथ पासवान, सिकंदर कुमार, प्रदीप रजक, योगेश प्रसाद यादव, सुदामा यादव, गोविंद रजवार, सुखदेव पांडे, पंचायत समिति सदस्य रमेश यादव, रामचंद्र यादव, समीम खान, बसमतिया देवी, बलवा देवी शामिल हैं. बुधवार को पूर्व विधायक जानकी यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता समेत विभिन्न दलों के लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया.
इसे भी पढ़ें – आम">https://lagatar.in/a-young-man-fell-from-a-mango-tree-his-arms-and-legs-were-broken/">आम

के पेड़ से गिरा युवक, हाथ- पैर टूटे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही