Search

 
 
 

कोडरमा : बाबूलाल मरांडी के खिलाफ जेएमएम नेताओं ने थाने में दिया आवेदन

 
Koderma : तिलैया थाना में बाबूलाल मरांडी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कोडरमा जेएमएम के जिला अध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय और श्याम देव यादव के द्वारा आवेदन दिया गया है. श्यामदेव यादव, पिता स्व. रोहन यादव, थाना जयनगर, जिला कोडरमा ग्राम+पोस्ट कांको, ने आवेदन में लिखा है कि मैं झारखंड राज्य का मूल निवासी हूं. झारखंड के निर्माण में हमारे समाज के कई नेताओं का बलिदान है. खासकर शिबू सोरेन एवं उनके परिवार द्वारा कठिन संघर्ष एवं त्याग के उपरांत झारखंड राज्य का निर्माण हुआ. शिबू सोरेन को दिशोम गुरु की उपाधि से भी सम्मानित किया गया है. झारखंड राज्य के प्रत्येक नागरिक को अपने राज्य में मान और सम्मान के साथ रहने का पूर्ण अधिकार है. किसी को भी यह अधिकार नहीं दिया गया है कि किसी भी नागरिक को घृणित और अपमानजनक शब्दों से संबोधित करे, चाहे वह सामाजिक बैठक के द्वारा, सोशल मीडिया के द्वारा या प्रिंट मीडिया के द्वारा हो. ऐसा कोई भी व्यक्ति राजनीतिक लाभ लेने के लिए ऐसे घृणित या अपमानित शब्दों का प्रयोग करता है तो यह अपराध की श्रेणी में आता है. भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा राजनीतिक लाभ लेने के लिए हमारे समाज और राज्य के नेता पर घृणित एवं अपमानित शब्दों का प्रयोग अपने भाषण में किया गया है. 16 अगस्त को एक निजी चैनल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका एक बयान पोस्ट किया गया है, जिसमें बाबूलाल मरांडी सूबे के मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग एवं टिप्पणी की है. तथ्य विहीन बातों को लेकर सोरेन परिवार को बदनाम करने एवं उनके विरुद्ध द्वेष फैलाने की नियत से यह कहा गया कि सोरेन परिवार पैदायशी लुटेरा है. सोशल मीडिया पर इस तरह का बयान आने पर लोगों द्वारा यह कहकर मजाक उड़ाया जा रहा कि मेरे नेता का पूरा परिवार ही लुटेरा है, जिससे मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं और इस तरह के भाषणबाजी से लोगों के मन में सोरेन परिवार के विरुद्ध द्वेष उत्पन्न करने का प्रयास किया रहा है. बाबूलाल मरांडी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500, 504, 505 एवं अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए. इसे भी पढ़ें : मातृ">https://lagatar.in/exercise-to-reduce-maternal-mortality-blood-storage-units-will-be-established-in-124-chcs-of-jharkhand/">मातृ

मृत्यु दर में कमी लाने की कवायद, झारखंड के 124 सीएचसी में होगी ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही