Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : दूसरे दिन भी झामुमो ने निकाली न्याय पदयात्रा, मोदी सरकार पर बोला हमला

Advertisement
Advertisement
Jhumritilaiya: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय कमेटी के निर्देश पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रदेव यादव की अध्यक्षता में कोडरमा सदर प्रखंड के करमा में न्याय पदयात्रा निकाली गयी. झामुमो कार्यकताओं ने हेमंत सोरेन की जल्द रिहाई के लिए सामूहिक पूजा-प्रार्थना की और न्याय पदयात्रा निकाली. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झामुमो जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय ने कहा कि न्याय मार्च से भाजपा का सफाया होगा. सीधे-साधे आंदोलनकारी के बेटे को साजिश के तहत सत्ता हासिल करने के लिए झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा गया है. झारखंड की जनता यह समझ रही है. वहीं केंद्रीय समिति सदस्य गोपाल यादव, इस्लाम अंसारी व बैजनाथ मेहता ने हेमंत सोरेन को जेल भेजे जाने को लेकर कहा कि झारखण्ड की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-two-parties-fight-over-dj-playing-in-saraswati-puja-pandal-3-injured-one-seriously/">साहिबगंज

: सरस्वती पूजा पंडाल में डीजे बजाने पर दो पक्षों में मारपीट, 3 घायल, एक गंभीर

“हेमंत सोरेन को किया जा रहा बदनाम”

उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने की लालच में केंद्र सरकार की केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग किया जा रहा है. लोकप्रिय नेता हेमंत सोरेन को बदनाम कर जेल भेजने का काम किया है. वहीं जिला सचिव श्याम देव यादव व जिला प्रवक्ता संजय साजन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को ये पता नहीं कि झारखंडवासियों के दिलों में हेमंत सोरेन बसते हैं. रांची जाकर बहुत जल्द एक दिनी भूख हड़ताल की जायेगी. एक आदिवासी मुख्यमंत्री को जेल भेजकर भाजपा आदिवासी के साथ शोषण करने का काम कर रही है. वहीं उपाध्यक्ष अशोक सिंह व जिला संयुक्त सचिव सेशंक सिंह उर्फ़ बबलू ने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में भाजपा का सफाया होगा. न्याय मार्च में हमलोग एक-एक घर जाकर लोगों से मिलेंगे ओर भाजपा का घिनौना चरित्र के बारे में बताएंगे. इस मौके पर दिलीप कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, महिला जिलाध्यक्ष निर्मला तिवारी, जिला सचिव बेबी देवी, प्रदीप चौधरी, गणेश राय, कामेश्वर भारती, मो सदाम, मो सिकंदर बक्स, मो वसीम, मो इरफ़ान, मो नजीब समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

कई लोगों ने थामा झामुमो का दामन

न्याय पदयात्रा के दौरान कई लोगों ने झामुमो का दामन थामा. हेमंत सोरेन पर आस्था जताते हुए सिकंदर बक्स व मेमन खातून के नेतृत्व में भाजपा समेत अन्य दलों को छोड़कर झामुमो का दामन थामा. उन्हें झामुमो के जिलाध्यक्ष समेत अन्य ने पार्टी का पट्टा देकर स्वागत किया. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congress-welcomed-the-supreme-courts-decision-and-burnt-the-effigy-of-pm/">आदित्यपुर

: कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत और पीएम का फूंका पुतला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही