Koderma : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने 13 मार्च से खेले जाने वाले इंटर डिस्टिक सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट (रणधीर वर्मा ट्रॉफी) में केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह को लाइजन ऑफिसर बनाया है. दिनेश सिंह 12 मार्च को धनबाद में रिपोर्ट करेंगे. ज्ञात हो कि रणधीर वर्मा ट्रॉफी के सभी मैच झारखंड के धनबाद, लातेहार, देवघर और गोड्डा में खेले जाने वाले हैं. धनबाद में धनबाद, रामगढ़, चतरा और लोहरदगा की टीम अपने-अपने मैच खेलेगी. इसके पूर्व भी जेएससीए ने दिनेश सिंह को जेएससीए के बड़े-बड़े टूर्नामेंट के साथ-साथ बीसीसीआई के टूर्नामेंट में भी अहम पदों पर नियुक्त किया है. जीडीसीए सचिव दिनेश सिंह के मनोनयन पर कोडरमा जिला के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है. हर्ष व्यक्त करने वालों में केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छावड़ा, मनोज सहाय पिंकू, अनिल सिंह, डॉ उपेंद्र भदानी, पंकज सिंह , बिनोद विश्वकर्मा, आलोक पांडे, राकेश पांडे, सोनू खान, सुमन कुमार, धर्मेंद्र कौशिक, ओम प्रकाश, सुरेंद्र प्रसाद सहित अन्य शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-12-5-mm-of-rain-within-half-an-hour-with-thunder-temperature-also-dropped/">बोकारो
: गर्जन के साथ आधे घंटे के भीतर 12.5 मिलीमीटर बारिश, तापमान भी लुढ़का [wpse_comments_template]
: गर्जन के साथ आधे घंटे के भीतर 12.5 मिलीमीटर बारिश, तापमान भी लुढ़का [wpse_comments_template]
Leave a Comment