Search

 
 
 

कोडरमा : जवाहर नवोदय विद्यालय के जूडो खिलाड़ियों का केरल में जलवा

 

6 स्वर्ण, 5 रजत और 11 कांस्य पदक जीते 

Koderma : जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता केरल के कोल्लम में 11 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित किया गया था. इस प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय के जूडो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 5 रजत और 11 कांस्य पदक हासिल किए. बता दें कि इस प्रतियोगिता में इस प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय के 8 संभाग से लगभग 450 चयनित जूडो खिलाड़ियों को शामिल किया गया था. जवाहर नवोदय विद्यालय कोडरमा के प्राचार्य किशोर कुमार ने बताया कि पटना संभाग से कुल 50 खिलाड़ियों का चयन कर जूडो का विशेष प्रशिक्षण दिया गया था. खिलाड़ियों ने प्रति दिन छह घंटे पसीना बहाया. जिसका सुखद परिणाम मेडल के रूप में आया. इसके अलावा अंडर - 14 बालिकाओं की टीम ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा भी जमाया. प्राचार्य एवं विजेता खिलाड़ियों ने इसका श्रेय अपने जूडो कोच प्रिंस मिश्रा, खुशी सिंह, कौशल कुमार एवं विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रणवीर रॉय, सुनीता विष्ट को दिया है. टीम के साथ गए कोच रणवीर रॉय, काजल रानी (मैनेजर), अजय यादव, सिखा गौर को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय के जूडो कोच प्रिंस मिश्रा ने बताया कि 6 स्वर्ण पदक विजेताओं दयानंद मोदी कोडरमा, आनी कुमारी रांची, अनामिका यादव कोडरमा, गोविंद सिंह कोडरमा, सुहानी प्रिय कोडरमा, मेघा श्री कोडरमा को इस बार के स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित नेशनल गेम्स में पटना संभाग का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया है. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-forest-conservation-act-is-like-a-death-warrant-for-tribals-rajesh-kachhap/">रांचीः

 वन संरक्षण अधिनियम आदिवासियों के लिए डेथ वारंट के समान– राजेश कच्छप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही