Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : भोंडो पंचायत की पहली बेटी ज्योति बनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर, 11 लाख के पैकेज पर हुआ चयन

Advertisement
Advertisement
  • जॉनसन कंट्रोल मल्टीनेशनल कंपनी में कैंपस सेलेक्शन, परिवार समेत पूरे पंचायत में हर्ष का माहौल
  • ज्योति रानी ने पंजाब के एलपीयू से किया है बी.टेक
Chandwara (Koderma) : चंदवारा प्रखंड के भोंडो पंचायत की मुखिया कोयल देवी एवं शिक्षक वीरेंद्र कुमार की प्रथम सुपुत्री ज्योति रानी केबी ने अपनी कड़ी मेहनत व लगन से सफलता का परचम लहराया है. उसने अपने दृढ़ संकल्प से इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रतिभा का हुनर दिखाया है. ज्योति की नर्सरी से 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई झुमरी तिलैया के मेरिडियन अकादमी में हुई. इसके बाद बोकारो महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में कंप्यूटर साइंस से प्रथम स्थान से डिप्लोमा की डिग्री प्राप्त की. इसके उपरांत आगे की पढ़ाई के लिए पंजाब चली गईं, जहां लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई शुरू की. अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के कारण यूनिवर्सिटी से ही इनका कैंपस सेलेक्शन हुआ. वर्तमान में उनका प्लेसमेंट जॉनसन कंट्रोल मल्टीनेशनल कंपनी में सालाना 11 लाख के पैकेज पर हुआ है. महाराष्ट्र के पुणे शहर में इस कंपनी का कार्यालय अवस्थित है. ज्योति की इस उपलब्धि से परिवार के साथ पूरे पंचायत क्षेत्र के लोगों में में हर्ष व्याप्त है. ज्योति अपने पंचायत क्षेत्र से पहली युवती हैं, जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनी हैं. उन्होंने अपने पंचायत के लिए एक मिशाल कायम की है और अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हैं. परिवार के सभी सदस्य ज्योति की इस सफलता से काफी खुश हैं. पंचायत क्षेत्र के गणमान्य एवं अन्य सभी लोगों ने उसे बधाई दी है. बधाई देने वालों में भोंडो पंचायत के उप मुखिया मंजू देवी, वार्ड सदस्य विजय रविदास, मोबिन अंसारी, मुजाहिद अंसारी, नारायण साहू, रेखा देवी ,सुरेश साहू, संगीता देवी महुआ दोहर, मीना देवी, मनीता देवी, देवंती देवी, गीता देवी, महेश साहू, प्रेम साहू, संतोष साहू, ओमप्रकाश साहू, बैजू सिंह, खूब लाल साहू, वासुदेव साहू, जानकी कुमारी, सुरेंद्र चौधरी, राजेंद्र यादव, सुखदेव यादव, मो. यूसुफ एवं अन्य लोग शामिल रहे. सभी ने ज्योति के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें : सोमवार">https://lagatar.in/all-offices-in-jharkhand-will-be-closed-till-230-pm-on-monday-government-schools-will-remain-closed-for-the-day/">सोमवार

को झारखंड के सभी कार्यालय दोपहर 2:30 बजे तक बंद, सरकारी स्कूल पूरे दिन रहेंगे बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही